Google, OpenAI समेत 4 कंपनियों के खिलाफ US कोर्ट में केस, AI की रफ्तार धीमी करने की साजिश?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रफ्तार पर ब्रेक का मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है. इसी कड़ी में Anthropic, OpenAI, Google और SpaceXAI के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज किया गया है.

Anthropic OpenAI SpaceXAI and google

Google, OpenAI समेत 4 कंपनियों के खिलाफ US कोर्ट में केस (Photo: AI)

विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रफ्तार पर ब्रेक का मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है. इसी कड़ी में Anthropic, OpenAI, Google और SpaceXAI के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज किया गया है. इन चारों पर आरोप है कि इन AI कंपनियों ने मिलकर रफ्तार कम करने पर सहमति जताई. एक नए मुकदमे में दावा किया गया है कि Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google ने अपने-अपने AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने के लिए एक गैर-कानूनी समझौता किया. शुक्रवार को कैलिफोर्निया के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर इस मुकदमे में तर्क दिया गया है कि प्रमुख AI कंपनियों ने एंटी-ट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन किया.

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आ रहा बड़ा अपडेट! अब बिना अकाउंट वाले भी कर सकेंगे कॉल, ऐसे काम करेगा नया फीचर

Advertisment

क्या है मामला?

मुकदमे में तर्क दिया गया है कि ये तालमेल 12 सितंबर को हुआ, जब Anthropic के CEO डारियो अमोदेई ने एक लेख प्रकाशित करके बेहतर सुरक्षा उपायों के लिए तरक्की की रफ्तार धीमी करने के मामले में सपोर्ट मांगा. उसी दिन OpenAI के सैम ऑल्टमैन, SpaceXAI के एलन मस्क और Google DeepMind के डेमिस हसाबिस ने अमोदेई के प्रस्तावों पर सार्वजनिक तौर पर सहमति जताई.

‘ट्रंप सरकार को इसमें शामिल होने की जरूरत नहीं’

काम की रफ्तार धीमी करने का सुझाव देने वाले अपने शुरुआती लेख में अमोदेई ने एंटी-ट्रस्ट चुनौतियों की संभावना को माना. उन्होंने लिखा कि अमेरिकी सरकार के लिए इन अलग-अलग लैब के बीच बातचीत में मध्यस्थता करना या कम से कम इसे संभव बनाना मददगार होगा. उन्होंने लिखा- ”सरकार को इसमें सीधे शामिल होने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे कुछ खास तरह की सुरक्षा से जुड़ी बातचीत के लिए एक सीमित छूट देनी होगी.” इसके जवाब में, ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर कहा कि OpenAI एक ऐसे फेडरल फ्रेमवर्क के विचार का स्वागत करता है जो सुरक्षा के लिए एक जैसे नियम तय करे, लेकिन साथ ही कहा कि “हमें नहीं लगता कि ये भरोसा दिलाने का काम शुरू करने के लिए हमें एंटी-ट्रस्ट छूट या किसी कानून का इंतजार करने की जरूरत है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ