Best Smartwatch Under 3000: आज से Flipkart और Amazon पर Republic Day Sale शुरू हो गई है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप सहित कई प्रोडक्ट्स आधी से भी कम कीमत पर मिल रहे हैं। फोन के अलावा सेल में सबसे धांसू डील्स स्मार्टवॉच पर देखने को मिल रही हैं। कुछ पर तो ई कॉमर्स प्लेटफार्म 88% तक डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। अगर आप भी काफी समय से एक नई Smartwatch खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं कुछ शानदार डील्स…
boAt Ultima Vogue Smart Watch
सेल में बोट अल्टिमा वोग स्मार्ट वॉच भी काफी सस्ते में मिल रही है। 73% डिस्काउंट के बाद आप इस वॉच को अमेजन से सिर्फ 2,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। वॉच में 1.96 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 3D कर्व डिजाइन मिलता है। खास बात यह है कि वॉच ऑलवेज ऑन डिस्प्ले को भी सपोर्ट करती है जो इसे बार-बार वेक जेस्चर का यूज किए बिना होम स्क्रीन देखने की सुविधा देती है।
ये भी पढ़ें : Social Media जरूरत है या लत?
Noise Colorfit Icon 2
सेल के दौरान Noise की Colorfit Icon 2 स्मार्टवॉच पर भी जबरदस्त डील मिल रही है। इसे आप इस वक्त 81% डिस्काउंट के बाद 1,099 रुपये में खरीद सकते हैं। वॉच में 1.8 इंच की LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कालिंग और AI वॉयस असिस्टेंस का भी सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच 60 स्पोर्ट्स मोड और 100+ वॉच फेस ऑफर करती है। यह डील फ्लिपकार्ट पर मिल रही है।
Fire-Boltt Ninja 3 Smartwatch
Republic Day Sale के दौरान ये स्मार्टवॉच 88% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 999 रुपये में मिल रही है। वॉच में 1.69 इंच का शानदार डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टवॉच में रियल टाइम 24*7 एसपीओ2, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, डायनेमिक हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही स्मार्टवॉच 60 स्पोर्ट्स मोड भी ऑफर करती है। यह डील आपको अमेजन पर मिल रही है।
Pebble Frost Pro
अगर आप एप्पल वॉच अल्ट्रा जैसी दिखने वाली एक सस्ती वॉच ढूंढ रहे हैं तो Pebble Frost Pro एक बेस्ट ऑप्शन है। जो सेल के दौरान 81% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 999 रुपये में मिल रही है। एडवांस्ड ब्लूटूथ कालिंग के साथ वॉच में 1.96 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। साथ ही इसमें आपको 24×7 Health Suite, ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ज़ेन मोड और सेडेंटरी अलर्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
सिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
2 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
3 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
3 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
5 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines