25 हजार रुपये तक की छूट के साथ मिल रहा है iPhone 12, जानें कैसे?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon iPhone 12 Sale: आजकल ज्यादातर लोग आईफोन (iPhone) खरीदने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, हर किसी का बजट ये इज्जात नहीं देता कि वो आईफोन (iPhone Sale in Amazon India) को खरीद सके। ऐसे में उन्हें अपना मन मारकर एंड्रॉइड फोन खरीदना पड़ता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो आईफोन (Cheapest iPhone) खरीदना चाहते हैं लेकिन जेब इज्जात नहीं देती, तो अब आपको अपना मन मारने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, अमेजन (Amazon) पर आईफोन 12 (iPhone 12) काफी कम कीमत में बिक रहा है। इस पर कई डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसे अप्लाई करने के बाद आईफोन 12 सस्ते (Cheapest iPhone 12) में लिया जा सकता है। आइए आपको आईफोन 12 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
आईफोन 12 को आप डिस्काउंट के बाद सस्ते में खरीद सकते हैं। अमेजन पर आईफोन 12 को 15 प्रतिशत छूट के साथ सेल किया जा रहा है। आईफोन की कीमत 64,900 रुपये है जो डिस्काउंट के बाद 55,179 रुपये में बेचा जा रहा है।
आईफोन 12 पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप Kotak Bank के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 7.5 प्रतिशत यानी 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा Standard Chartered Credit Card का इस्तेमाल करने पर भी 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप इन दोनों कार्ड में से किसी एक का यूज करेंगे तो फोन की कीमत 1500 रुपये कम होकर 53,679 रुपये हो जाएगी।
आईफोन 12 को एक्सचेंज ऑफर के साथ भी सेल किया जा रहा है। अमेजन पर आईफोन 12 को 12,750 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ सेल किया जा रहा है। इसका पूरा लाभ पाने के लिए ग्राहक को एक पुराना फोन जो अच्छे कंडीशन और लेटेस्ट मॉडल में आता हो उसे चेंज करना होगा। अगर एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ मिला तो आपके लिए फोन की कीमत 40,929 रुपये पड़ सकती है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: