Amazon Sale: इन 5 Calling Smartwatch पर बंपर छूट, जल्दी जान लें ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Sale Calling Smartwatch: आजकल मार्केट में नए-नए तकनीक के साथ प्रोडक्ट्स आ रहे हैं। बात करें कॉलिंग के लिए यूज होने वाले डिवाइसों की तो पहले पहले लैडलाइन फोन का इस्तेमाल किया जाता था। वक्त के साथ इसमें बदलाव हुआ, फीचर फोन के बाद स्मार्टफोन आए और फिर कॉलिंग के लिए स्मार्टवॉच भी आने लगीं।
टेक दुनिया में कई कॉलिंग वॉच उपलब्ध हैं जिसके जरिए बात करने के लिए यूजर को जेब से फोन निकालने की जरूरत नहीं होती है। कॉलिंग के लिए अलग-अलग फीचर्स की वॉच का लोग यूज कर रहे हैं। अगर आप भी एक कॉलिंग वॉच खरीदना चाहते हैं तो अमेजन सेल (Amazon Sale) का फायदा उठा सकते हैं।
अमेजन पर सेल चल रही है ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल (Amazon Great Indian Festival Sale ) में कॉलिंग स्मार्टवॉच को बंपर ऑफर्स (Amazon Sale Calling Smartwatch offers) के साथ बेचा जा रहा है। आप इन वॉच को 2000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं किन स्मार्टवॉच पर छूट मिल रही है।
ये वॉच कॉलिंग फीचर के साथ है, जो हेल्थ को पूरी तरह से मॉनीटर कर सकती है। इसमें वॉच ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, स्ट्रेस लेवल, ऑक्सीजन लेवल, स्लीप क्वालिटी मॉनीटर फीचर्स हैं। इसमें 1.69 इंच का कलर डिस्प्ले है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है।
इसमें 1.70 इंच का फुल टच बड़ा डिस्प्ले दिया जाता है। इस वॉच में SPO2, रियल हार्ट रेट मॉनीटर, वॉच फेसेस जैसे जबरदस्त फीचर्स हैं। इसको खरीदने के लिए 1,199 रुपये खर्च करने पड़ेगे।
Noise Pulse Go Buzz Smart Watch एक कॉलिंग स्मार्टवॉच है। वॉच में डिस्प्ले का साइज 1.69 इंच है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है। इस पर अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
फायर-बोल्ट निंजा कॉल प्रो ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच को सस्ते में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर ये स्टाइलिश वॉच जो कि कॉलिंग फीचर के साथ है उसे 1800 रुपये में बेचा जा रहा है। इसमें 1.69 इंच का डिस्प्ले है। इसमें वॉयस असिस्टैंट, 100 स्पोर्ट्समोड, हेल्थ और एक्टिविटी ट्रैकर जैसे जबरदस्त फीचर्स मौजूद हैं।
बोट वेव कॉल स्मार्ट वॉच की कीमत 1,899 रुपये है। ये boAt कंपनी की काफी पॉपुलर स्मार्टवॉच है, जिसका डिजाइन काफी स्टाइलिश है। इसमें सुपर रिस्पॉन्सिव डायल पैड (super responsive dial) और 10 कॉन्टैक्ट वॉच में सेव करने की सुविधा मिलती है।
(ये रिपोर्ट News24 website के साथ इंटर्नशिप कर रही दिव्या ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: