Amazon Prime Extra Charge: पिछले कुछ समय से नेटफ्लिक्स, डिजनी और अमेजन प्राइम जैसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अपने Revenue और कस्टमर बेस को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। इसे संभव बनाने के लिए, वे अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस में कई बदलाव ला रहे हैं, जैसे पासवर्ड शेयर करने पर बैन और ऐड-फ्री कंटेंट देखने के लिए एक्स्ट्रा पे करना। इसके अलावा, अमेजन प्राइम ने हाल ही में अपनी स्टैंडर्ड सर्विस से डॉल्बी विजन एचडीआर और डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड फीचर को हटा दिया है और अब यूजर्स को हाई क्वालिटी वाले ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग तक पहुंचने के लिए एक्स्ट्रा पे करना होगा।
जानबूझकर हटाया फीचर!
अमेजन ने इसकी पुष्टि की है कि उसने न केवल अपने सब्सक्रिप्शन प्लान में विज्ञापन ऐड किए हैं बल्कि हाई क्वालिटी वाले ऑडियो और वीडियो ऑप्शन को भी हटा दिया है। यूजर्स को अब हाई क्वालिटी वाले ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग तक पहुंचने के लिए कम से कम $2.99 प्रति माह वाला प्लान लेना होगा। द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने जानबूझकर Ad-supported प्लान से डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस फीचर को हटाया है।
इस बदलाव के बारे में सबसे पहले 4KFilme ने सुचना दी थी। कंपनी ने बताया कि सोनी, एलजी और सैमसंग के उनके स्मार्ट टीवी अब हाई क्वालिटी वाले ऑडियो के बजाय डॉल्बी डिजिटल 5.1 के साथ एचडीआर10 में कंटेंट दिखा रहे है।
भारतीय यूजर्स पर भी पड़ेगा असर?
स्ट्रीमिंग सर्विस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर जल्द ही भारतीय यूजर्स पर भी देखने को मिल सकता है। फिलहाल भारत में, यूजर्स साल भर के लिए 1499 रुपये, हर महीने के लिए 299 रुपये और 3 महीने के लिए 599 रुपये का पेमेंट करके प्राइम मेंबरशिप खरीद सकते हैं या इसकी जगह आप सालभर के लिए 799 रुपये का पेमेंट करके प्राइम लाइट प्लान खरीद सकते हैं।
Netflix और Amazon के बदलेंगे प्लान्स?
ऐसा भी कहा जा रहा है कि Netflix और Amazon दोनों के प्लान्स की कीमतें जल्द ही बदल सकती हैं। भारत की तुलना में अन्य देशों में प्लान्स काफी अलग हैं। उदाहरण के लिए, अमेजन प्राइम लाइट प्लान केवल भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसी तरह, नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान भारतीय यूजर्स तक लिमिटेड है। हालांकि, अन्य देशों में, यूजर्स के पास ऐसे प्लान नहीं है, साथ ही कुछ को तो कंपनी ने हाल ही में हटाया है ताकि यूजर्स स्ट्रीमिंग का मजा लेने के लिए एक्स्ट्रा पे करें। इसलिए यह संभव है कि प्लेटफ़ॉर्म भारत में अपनी कीमत बदल देगा या कोई अन्य तरीका लेकर आएगा।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
संबंधित खबरें
एक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 hr agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
21 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines