Amazon Prime Day: अमेज़न प्राइम डे सेल आज से (12 जुलाई) शुरू हो गई है। इस अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 12 जुलाई से 14 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में काफी फायदा आपको मिलने वाला है। वनप्लस, सैमसंग, एप्पल और कई ब्रांड्स पर भारी छूट मिल रही है। अमेज़न सेल के दौरान क्रेडिट कार्ड पर भी काफी अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सेल के दौरान इंस्टेंट कैशबैक का भी लाभ आपको मिलेगा। यहां हम आपको उन बेस्ट फोंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिन्हें खरीदने पर आपकी काफी बड़ी बचत हो सकती है।
कार्ड ऑफर्स
अगर आपके पास ICICI क्रेडिट कार्ड या SBI क्रेडिट कार्ड है तो आपको काफी फायदा मिलेगा। अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान ICICI क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा जबकि SBI क्रेडिट कार्ड पर 750 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। नियम और शर्तों के लिए अमेजन वेबसाइट पर जाएं।
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G
अमेजन प्राइम डे सेल में गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा स्मार्टफोन को आप 74,999 रुपये (12GB+256GB)में ख़रीद सकते हैं। इस फोन पर 52,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया रह है। इसके अलावा इस फोन पर 3000 कैशबैक मिलेगा इसके अलावा इस फोन पर नो कॉस्ट EMI की सुविधा मिलेगी। इस फोन में 200MP का कैमरा सेटअप मिलेगा, इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
iPhone 16 पर 46,000 का एक्सचेंज ऑफर
अमेजन प्राइम डे में अगर आप Apple iPhone 16 खरीदते हैं तो आपको इस फोन पर 46,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर तो मिलेगा। इसके अलावा इस फोन पर 7000 रुपये का डिस्काउंट भी चल रहा है। इस फोन की 79,900 रुपये है। लेकिन डिस्काउंट के बाद यह आपको 72,900 रुपये में मिलेगा। यह कीमत इसके 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इस फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले लगा है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में A18 चिप लगी है।
OnePlus 13 और 13R पर शानदार बचत
अमेजन प्राइम डे सेल में OnePlus 13R पर 35,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया रहा है इस फोन की कीमत सेल के दौरान 42,999 रुपये है जो इसके 12GB+256GB वेरिएंट की है इस फोन पर 6 महीने की NO Cost EMI की सुविधा मिलेगी इसके साथ ही 4299 रुपये के वनप्लस बड्स 3 फ्री में दिए जा रहे हैं। परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगा है। यह 6000mAh बैटरी से लैस है। इसके रियर में 50MP+50MP8MP का कैमरा सेटअप मिलता है। जबकि इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।
सेल के दौरान Oneplus 13 खरीदने पर बेस्ट ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन पर 47,150 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिलेगा जबकि सेल के दौरान इस फोन को आप 64,999 रुपये में ख़रीद सकते हैं। जबकि इसकी वास्तविक कीमत 72,999 रुपये है इस फोन में 9 महीने तक की नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलेगी। इस फोन में 50MP+50MP+50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जबकि इसके फ्रंट में 16 MP कैमरा मिलेगा।
IQOO और Oppo के फोन पर भी ऑफर्स
IQOO Z10x 5G स्मार्टफोन को इस सेल के दौरान 13,498 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इस फोन पर 12750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है । इस फोन पर No Cost EMI और 750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है । यह एक बजट फोन है और काफी अच्छे फीचर्स के साथ आता है प्राइम अमेजन डे सेल में Oppo A3X 5G स्मार्टफोन को आप 12,499 रुपये में खरीद हैं जबकि इस फोन में नो कॉस्ट EMI और 750 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone 3 vs OnePlus 13: कौन सा स्मार्टफोन है वैल्यू फॉर मनी? खरीदने से पहले करें चेक
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines