Amazon Prime Day Best Deal on iPhone: Amazon की प्राइम डे सेल में एक हफ्ते से भी कम टाइम बचा है और जल्द ही टेक दिग्गज कई तरह की डील्स पेश कर सकता है। स्मार्टफोन से लेकर अप्लायंस तक, इवेंट में बहुत सारे प्रोडक्ट्स काफी कम प्राइस में मिलेंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान सबसे खास डील iPhone 13 पर मिलेगी, जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। Amazon Prime Day के दौरान यह फोन 47,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, इसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल होंगे। इसलिए, सभी यूजर्स इस डील का मजा नहीं ले पाएंगे।
iPhone 13 पर Amazon Prime Day डील
फिलहाल, iPhone 13 प्लेटफार्म पर 49,300 रुपये में बिक रहा है। फोन की एक्चुअल कीमत 59,900 रुपये है। इसका मतलब है कि जब प्राइम डे सेल शुरू होगी, तो एक्स्ट्रा बैंक ऑफर्स मिलेंगे। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि iPhone 13 तीन स्टोरेज वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन में आता है। बता दें कि iPhone 13 को 2022 में 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लॉन्च प्राइस से देखा जाए तो फोन पर 30 हजार रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है।
डिस्प्ले भी दमदार
iPhone 13 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसका रिजाल्यूशन 2532X1170 पिक्सल और पिक्सल डेनसिटी 460ppi है। iPhone 13 A15 बायोनिक 5nm हेक्सा-कोर प्रोसेसर से लैस है और यह तीन स्टोरेज वैरिएंट में आता है, जिसमें 128GB, 256GB और 512GB वेरिएंट शामिल है। स्मार्टफोन आउट ऑफ दी बॉक्स iOS 15 के साथ पेश किया गया था लेकिन अभी इसमें iOS 17 मिल रहा है।
कैमरा जबरदस्त
कैमरा डिपार्टमेंट में, iPhone 13 में पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप है जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। हालांकि Apple ने iPhones की बैटरी स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि iPhone 13 में 3240mAh की बैटरी है जो 20W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 11 5G की 14 हजार रुपये गिरी कीमत, फ्री में मिल रहे हैं Buds
iPhone 13 में iPhone 14 जैसे फीचर्स
iPhone 13 के लॉन्च के एक साल बाद, कंपनी ने 2023 में iPhone 14 पेश किया था। दोनों फोन के बीच काफी फीचर एक जैसे हैं। साथ ही इनका रिज़ॉल्यूशन, स्क्रीन ब्राइटनेस और कलर भी एक जैसा है। दोनों फोन का डिजाइन बिल्कुल एक जैसा है और इन्हें एक साथ रखने पर अलग-अलग पहचान पाना मुश्किल है। iPhone 13 और 14 दोनों ही 5G कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं और A15 बायोनिक चिपसेट से लैस हैं, iPhone 14 में एक एक्स्ट्रा GPU स्लॉट है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
21 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines