Prime Vide0 Rule Change: Amazon ने प्राइम यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव करना का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि भारत में वह अपने प्राइम मेंबरशिप टर्म में संशोधन कर रही है,। इसमें बदलाव में एक ही अकाउंट के तहत एक साथ कंटेंट स्ट्रीम करने वाले टीवी और डिवाइस की संख्या पर लिमिट किया जा रहा है। कंपनी ने अपने कस्टमर्स को भेजे गए ईमेल में बताया कि जनवरी 2025 से प्राइम मेंबर्स मेक्सिमम पांच डिवाइस पर प्राइम वीडियो एक्सेस कर सकेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कम हुई डिवाइस लिमिट
प्राइम ने अपने मेल में कहा कि जनवरी 2025 से प्राइम मेंबर्स मेक्सिमम पांच डिवाइस पर प्राइम वीडियो एक्सेस कर सकेंगे, जिसमें दो टीवी भी शामिल हैं। यानी कि अदर आपने दो टीवी में लॉगइन किया है और तीसरे में करना चाहते हैं तो इनको अलग से सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। Amazon हेल्प पेज ने बताया है कि यह बदलाव जनवरी 2025 से लागू होगा। प्राइम मेंबर्स डिवाइस के टाइप पर कोई बैन नहीं होने के साथ पांच डिवाइस पर स्ट्रीम कर सकते हैं। यूजर्स प्राइम वीडियो सेटिंग पेज पर अपने रजिस्टर्ड डिवाइस को बैन कर सकते हैं।
अब केवल 5 डिवाइस में चलेगा प्राइम
प्राइम वीडियो ने कस्टमर्स को मेल करके बताया कि उनके प्राइम मेंबरशिप के तहत अब वे मैक्सिमस पांच डिवाइस पर प्राइम वीडियो एक्सेस कर सकते हैं। जनवरी 2025 से हम भारत में अपने उपयोग की शर्तों को अपडेट कर रहे हैं। आगे उन्होंने बताया कि पांच डिवाइस के अधिकार के हिस्से के रूप में दो टीवी शामिल किए जा रहे हैं। आप अपने सेटिंग पेज पर अपने डिवाइस को मैनेज कर सकते हैं या अधिक डिवाइस पर प्राइम वीडियो देखने के लिए कोई अन्य प्राइम मेंबरशिप खरीद सकते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे साथ 2024 आपके लिए ब्लॉकबस्टर रहा होगा, क्योंकि हमने सबसे Amazon Originals और फिल्में लॉन्च की हैं, जिनमें Mirzapur, Panchayat, Citadel: Honey Bunny, Stree 2, Kalki 2898 AD से लेकर The Rings of Power, Fallout जैसी फिल्में शामिल हैं। हम 2025 में भारत और दुनिया भर की कई और बेहतरीन सीरीज और फिल्मों के साथ आपका मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हैं।
Amazon Prime मेंबरशिप
आपको बता दें कि Amazon अपने कस्टमर्स एक महीने, तीन महीने और 1 साल की मेंबरशिप का विकल्प देता है। मंथली प्राइम मेंबरशिप की कीमत 299 रुपये प्रति महीने, 3 महीने वाली मेंबरशिप की कीमत 599 रुपये प्रति और 1 साल के मेंबरशिप की कीमत 1499 रुपये है। इसके अलावा कंपनी 799 रुपये में वार्षिक प्राइम लाइट और 399 रुपये सालाना में प्राइम शॉपिंग एडिशन की सुविधा देती है।
यह भी पढ़ें – महिला के साथ हो गया था फ्रॉड, Cyber Police ने कर दिया कमाल, वापस दिलाए इतने रुपए
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines