महिला के साथ हो गया था फ्रॉड, Cyber Police ने कर दिया कमाल, वापस दिलाए इतने रुपए

Cyber Fraud: कुछ महीने पहले साइबर फ्रॉड का शिकार हुई एक महिला ने 40 लाख रुपये गंवा दिए थे। 5 महीने बाद साइबर पुलिस ने महिला को लगभग 15 लाख रुपये वापस दिलाए।

Cyber Fraud with Ahmedabad Dermatologist

Cyber Fraud

विज्ञापन

क्या था मामला?

लगभग 5 महीने पहले स्कैमर्स ने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताकर ऑनलाइन ट्यूटोरियल चलाए और सोशल नेटवर्किंग साइट के प्लेटफॉर्म पर ट्रेडिंग टिप्स दिए । इन्होंने फिर महिला को कई कंपनियों में निवेश करने और अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके कारण उन्होंने 40 लाख रुपये  गंवा दिए।

विज्ञापन

मीरा भयंदर-वसई विरार से नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर इस घटना की शिकायत दर्ज की गई। बता दें कि NCRP  एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिस पर आप साइबर अपराधों को रिपोर्ट कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस इंस्पेक्टर (साइबर सेल) सुजीत कुमार गुंजकर और उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने पेमेंट करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म के गेटवे से संपर्क करके और संबंधित बैंकों के साथ लगातार फॉलो-अप करके पीड़िता को 15.20 लाख रुपये वापस दिलाए हैं।

विज्ञापन

शेष राशि को लाने में जुटी पुलिस

ठाणे के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (जेएमएफसी) ने आदेश दिया था कि पीड़ितों के बैंक खातों में रिवर्सल ट्रांजेक्शन किया जााएगा। पुलिस उपनिरीक्षक प्रसाद शेनोलकर ने कहा कि शेष राशि को फ्रीज करने और वापस लेने की प्रक्रिया पाइपलाइन में थी और जल्द से जल्द रिवर्सल ट्रांजेक्शन करने की कोशिश की जा रही है।  गुंजकर ने कहा कि इस तरह की घटना के लिए कोई भी स्थानीय पुलिस स्टेशनों से संपर्क कर सकता हैं या सीधे 1930 पर साइबर क्राइम सेल से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही लोग www.cybercrime.gov.in पर ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी की रिपोर्ट कर सकते हैं और NCRP पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ