Amazon layoffs 2025: अमेजन में फिर हुई छंटनी, जानिए क्या है वजह

Amazon layoffs 2025: अमेज़न ने फिर एक बार कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है की कुल कितने लोगों की नौकरी गई है। चलिए जानें इसकी क्या है वजह…

Amazon layoffs 2025
विज्ञापन

Amazon layoffs 2025: अमेजन ने एक बार फिर छंटनी की घोषणा कर दी है। इस बार, कंपनी ने अपने कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। यह कदम कंपनी की कॉस्ट कटिंग और कंपनी को बेहतर बनाने की स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। कंपनी के प्रवक्ता ब्रैड ग्लासर ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि कंपनी ने अपने कम्युनिकेशन और कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटी आर्गेनाइजेशन का Review किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। ब्रैड ग्लासर ने बताया कि “ये फैसले आसान नहीं होते, लेकिन तेजी से आगे बढ़नेके लिए जरूरी हैं।

छंटनी का सिलसिला जारी

बता दें कि अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने 2021 में जेफ बेजोस से पदभार संभालने के बाद से कई बार कंपनी में छंटनी की है। जानकारी के मुताबिक, 2022 में 27 हजार से ज्यादा कॉर्पोरेट कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था। इसके बाद से छंटनी का सिलसिला जारी है, जिसमें अब कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट भी शामिल हो गया है।

Advertisment

Amazon layoffs 2025

इस पॉलिसी को भी किया लागू

इससे पहले कंपनी ने हाल ही में अपने कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए एक रिटर्न-टू-ऑफिस पॉलिसी भी लागू की थी। जिसके तहत कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा गया। हालांकि इस फैसले को खुद से इस्तीफा देने को मजबूर करने वाला फैसला भी कहा जा रहा है। इसके अलावा, CEO एंडी जेसी ने मार्च 2024 में मैनेजमेंट स्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और मैनेजर्स की संख्या घटाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन

कर्मचारियों की बढ़ी चिंता

कंपनी ने ये कंफर्म नहीं किया है कि कुल कितने कर्मचारी नौकरी से निकाले गए हैं, लेकिन Amazon का कहना है कि अफेक्टेड कर्मचारियों को ट्रांजिशन के दौरान पूरा सपोर्ट दिया जाएगा। हालांकि बार-बार हो रही छंटनी ने कर्मचारियों में फ्यूचर को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ