Amazon Great Summer Sale 2024 Best Deals and Offers: अमेजन ने ग्रेट समर सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। भारत में ये सेल इस बार 2 मई से शुरू होने जा रही है। जहां कई प्रोडक्ट्स पर बंपर छूट मिलने वाली है। पिछली अमेजन सेल की तरह, प्राइम मेंबर्स इस सेल का मजा पहले ले पाएंगे। सेल के दौरान मोबाइल फोन, एक्सेसरीज, ब्यूटी और फैशन आइटम, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ईयरबड और स्मार्ट टीवी जैसे प्रोडक्ट्स सस्ते में मिलेंगे।
इन बैंक कार्ड पर मिलेगी छूट
इसके अलावा कंपनी ने कुछ बैंक ऑफर्स से भी पर्दा उठा दिया है जिससे आप सेल के दौरान एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले पाएंगे। आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और वन कार्ड के साथ कई प्रोडक्ट्स और भी सस्ते में मिलेंगे। Amazon ग्रेट समर सेल के लिए एक माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स कंपनी की भारत वेबसाइट पर लाइव हो गई है। सभी ग्राहकों के लिए सेल 2 मई को दोपहर से शुरू होगी। अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन वाले ग्राहक उसी दिन आधी रात से सेल का लाभ उठा पाएंगे।
ये स्मार्टफोन मिलेंगे सस्ते में
अमेजन ग्रेट समर सेल में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज पर 45 प्रतिशत तक की छूट मिलने वाली है। सेल में वनप्लस, रेडमी और रियलमी सहित कई बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती देखने को मिलेगी। हालांकि अमेजन ने सेल की पूरी लिस्ट का अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन वनप्लस 11आर 5जी, रेडमी 13सी, आईक्यू जेड6 लाइट, रियलमी नार्ज़ो 70 प्रो 5जी और रेडमी 12 5जी सहित कुछ फोन्स पर मिलने वाली डील्स से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है।
लैपटॉप, स्मार्टवॉच पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट
इसके अलावा सेल के दौरान लैपटॉप, स्मार्टवॉच और हेडफोन पर 75 प्रतिशत तक की छूट मिलने वाली है जबकि टीवी और अन्य डिवाइस पर 65 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। Sony WH-1000XM4 वायरलेस हेडफोन , Amazfit Active स्मार्टवॉच और Apple iPad (10वीं पीढ़ी) पर सबसे जबरदस्त डील मिलने की उम्मीद है। हाउसहोल्ड और किचन प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत तक की छूट और फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
6 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
7 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
10 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
11 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
13 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines