Amazon Great Summer Sale: धड़ाम गिरे इन 4 स्मार्टफोन के दाम, मिस मत करना ये सुनहरा मौका

Amazon Great Summer Sale 2024: अमेजन पर सेल शुरू हो गई है जहां कई बेहतरीन डील्स देखने को मिल रही हैं। अगर आप भी एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले नीचे बताई गई डील्स जरूर चेक कर लें…

Amazon Great Summer Sale 2024
विज्ञापन

Amazon Great Summer Sale 2024: अमेजन की शानदार सेल अब प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो गई है और दोपहर 12 बजे से ये सेल सभी के लिए शुरू हो जाएगी। अमेजन ग्रेट समर सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर छूट मिल रही है। वहीं हम आपके लिए सेल में स्मार्टफोन पर मिल रही 4 बेहतरीन डील्स लेकर आए हैं। प्राइम मेंबर्स तो इस डील का मजा अभी अर्ली एक्सेस में ले सकते हैं। अमेजन आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और वनकार्ड के जरिए से एक्स्ट्रा 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है। चलिए इन डील्स पर एक नजर डालते हैं…

Apple iPhone 13

Apple iPhone 13 128GB वेरिएंट इस वक्त सिर्फ 48,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है जबकि इसकी एमआरपी 59,900 रुपये है। बैंक ऑफर्स के साथ तो आप इस फोन को और भी सस्ते में अपना बना सकते हैं। ICICI Bank Credit Card EMI से इसे खरीदने पर कंपनी एक्स्ट्रा 10% का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा फोन पर सबसे तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। जहां आप 38,500 रुपये तक बचा सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है।

Advertisment

OnePlus Nord CE4

अमेजन ग्रेट समर सेल के दौरान OnePlus Nord CE4 भी काफी सस्ते में मिल रहा है। वनप्लस नॉर्ड CE4 की कीमत अभी 24,998 रुपये हो गई है। वनप्लस का नॉर्ड CE4 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC से लैस है, जो 8GB रैम के साथ आता है। डिवाइस में 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 110W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है जो इस प्राइस में इसे सबसे खास स्मार्टफोन बना देता है।

Redmi 13C 5G

आप Redmi 13C 5G को अभी कम से कम प्राइस में खरीद सकते हैं। अमेजन ग्रेट समर सेल 2024 के दौरान ये फोन 10,499 रुपये में मिल रहा है। साथ ही फोन पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट कूपन भी देखने को मिल रहा है जिसके बाद आप फोन को 9,499 रुपये में अपना बना सकते हैं। Redmi 13C 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट से लैस है, जो 4GB RAM ऑफर करता है। आप फोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ तो 9,550 रुपये तक बचा सकते हैं।

विज्ञापन

Poco M6 Pro 5G

अगर आप 10 हजार रुपये के बजट में एक नया स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो Poco M6 Pro 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अमेज़न से आप अभी इस फोन को सिर्फ 9,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। Poco M6 Pro 5G में 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC से लैस है, जो 6GB RAM ऑफर करता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ