Amazon Great Summer Sale: खरीदना है किफायती फोन? नोकिया का ये फोन रहेगा बेस्ट, कीमत सिर्फ 299!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Great Summer Sale: क्या आप बाजार में पहले से ही मौजूद एक किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं? जो सिर्फ सस्ता ही नहीं बल्कि शानदार प्रदर्शन के साथ आता है, तो ऐसे में आप अमजेन पर चल रही ग्रेट समर सेल का फायदा उठा सकते हैं।
इस दौरान भरोसेमंद कंपनी नोकिया का लेटेस्ट फोन आप खरीद सकते हैं। नोकिया सी12 को अमजेन ग्रेट समर सेल में सिर्फ 5699 रुपये में बेचा जा रहा है। आइए नोकिया सी12 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
नोकिया सी12 स्मार्टफोन मार्च महीने में लॉन्च हुआ था। इसे दो वेरिएंट के साथ 5,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, साथ ही अमेजन के माध्यम से फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध किया था। डार्क सियान, चारकोल और लाइट मिनी कलर ऑप्शन के साथ आने वाला ये फोन अमेजन पर अब 5,699 रुपये में मिल रहा है।
नोकिया सी12 को काफी कम में खरीदने के लिए आप एक्सचेंज ऑफर अपना सकते हैं। फोन पर 5,400 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट शामिल है। इसका फायदा उठाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करना होगा, जो लेटेस्ट मॉडल में आता हो। ऐसे में फोन की कीमत पर 5,400 रुपये की छूट पा सकेंगे और फोन आपको 5,699 रुपये की जगह 299 रुपये तक का पड़ सकता है।
नोकिया सी12 में 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टाकोर (यूनिसोक 9863A1) प्रोसेसर है, जिसे 2GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4GB तक रैम बढ़ाने की सुविधा भी दी गई है।
ip52 रेटिंग के साथ आने वाला ये फोन 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फंट कैमरा के साथ आता है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी मिलती है जो 5W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसकी बैटरी को लेकर दावा किया जाता है कि 100 प्रतिशत चार्ज होने पर फोन पूरे दिन आराम से चलाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: