Amazon Great Republic Day Sale में iPhone 15 और 15 प्लस की औंधे मुंह गिरी कीमत, चेक करें डील्स

iPhone 15 Discount: अगर आप भी नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अमेजन आपके लिए जबरदस्त डील्स लाया है जहां iPhone 15 और 15 प्लस काफी सस्ते में मिल रहा है। चलिए इन डील्स के बारे में जानें…

Apple iPhone 15 Price Drop
विज्ञापन

Apple iPhone 15 Price Drop: अमेजन की Great Republic Day Sale 2025 अभी प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव है। जबकि स्पेशल सेल 13 जनवरी, 2025 यानी आज दोपहर 12 बजे से सभी के लिए लाइव हो जाएगी। Amazon Great Republic Day Sale में पॉपुलर मोबाइल फोन, लैपटॉप, टीवी, Amazon डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। सेल के दौरान एक बार फिर आईफोन्स पर भी बड़ी छूट देखने को मिल रही है।

iPhone 15 और 15 प्लस की कीमत इस वक्त काफी ज्यादा कम हो गई है। ऐसे में अगर आप भी नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये डील्स चेक कर सकते हैं। सेल के दौरान, Amazon एक्सचेंज डिस्काउंट और पेमेंट ऑफर जैसे बंडल ऑफर भी दे रहा है। SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स इस हफ्ते Amazon की Great Republic Day Sale 2025 के दौरान 10 परसेंट एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं। चलिए सेल में मिल रही iPhone 15 और 15 प्लस डील पर एक नजर डालते हैं…

विज्ञापन

Apple iPhone 15

Apple iPhone 15

एप्पल ने 2023 में iPhone 15 को 79,900 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी सेल के दौरान ये डिवाइस सिर्फ 56,999 रुपये में मिल रहा है। यानी फोन पर सीधे 34 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जो इसे सेल की जबरदस्त डील बना देता है। इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है। SBI Credit Card EMI ऑप्शन के साथ डिवाइस पर 1 हजार रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। डिवाइस पर एक्सचेंज ऑफर में आप 46,100 रुपये तक बचा सकते हैं। हालांकि ये डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है। यानी अगर आपके फोन की कंडीशन अच्छी होगी तो आपको इसकी वैल्यू भी अच्छी मिल सकती है।

Apple iPhone 15 Plus

Apple iPhone 15 Plus

विज्ञापन

इस सीरीज का प्लस वैरिएंट भी इस सेल में काफी सस्ता मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 89,900 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी आप इस फोन को सिर्फ 71,900 रुपये में अपना बना सकते हैं जो इसे भी एक बेस्ट डील बना देता है। अगर आपको बड़ी स्क्रीन पसंद है तो आपके लिए ये आईफोन एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। हालांकि अगर आप AI फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं तो आपको iPhone 16 सीरीज के साथ जाना चाहिए। 15 सीरीज में सिर्फ प्रो मॉडल्स ही AI फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ