Amazon Great Republic Day Sale 2024: प्राइम मेंबर्स के लिए Amazon पर आज से अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale) शुरू हो गई है। सभी ग्राहकों के लिए ये सेल आज यानी 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लाइव हो जाएगी। कंपनी की तरफ से पेश की जा रही ये इस साल की पहली बड़ी सेल है जिसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप और कई डिवाइस सस्ते में मिल रहे हैं। सेल के दौरान सबसे तगड़े डिस्काउंट ऑफर्स हमें स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं। चलिए कुछ बेस्ट डील्स पर एक नजर डालते हैं।
Samsung Galaxy S23 FE 5G
सेल ऑफर के दूसरे सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो ये सैमसंग गैलेक्सी S23 FE 5G पर देखने को मिल रहा है। ये सैमसंग की अभी लेटेस्ट सीरीज है जिस पर 25% डिस्काउंट मिल रहा है। जिसके बाद आप इस फोन को सिर्फ 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि फोन का एक्चुअल प्राइस 79,999 रुपये है। SBI Credit Card से फोन खरीदने पर 9250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Social Media जरूरत है या लत?
Apple iPhone 13 128GB
सबसे पहली डील की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर Apple iPhone 13 (128GB) मॉडल है जो ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2024 के दौरान अमेजन पर 49,999 रुपये में लिस्टेड है। फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके बाद आप एक्स्ट्रा 41,250 रुपये बचा सकते हैं। Apple iPhone 13 कंपनी के A15 बायोनिक चिपसेट से लैस है और 12 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। इसके अलावा एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर्स फोन की खरीद पर एक्स्ट्रा 10 प्रतिशत ऑफ भी ले सकते हैं।
Honor 90
अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2024 में ऑनर 90 पर भी तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। आप स्मार्टफोन को कम से कम 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसकी एमआरपी 47,999 रुपये है। फोन पर 6,000 रुपये का कूपन मिल रहा है। फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो इस प्राइस में सबसे अच्छी डील है। Honor 90 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC प्रोसेसर से लैस है।
ये भी पढ़ें : Google, पेटीएम के बाद अब ये कंपनियां करने जा रहीं छंटनी
POCO C51
लिस्ट के आखिरी फोन की बात करें तो इसमें हमने POCO C51 को शामिल किया है जो सेल में सबसे सस्ता मिल रहा है। फोन को 42% डिस्काउंट के बाद आप सिर्फ 5,799 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही स्मार्टफोन पर 5,500 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर इस ऑफर को भी जोड़ दिया जाये तो इस स्मार्टफोन को आप सिर्फ 299 रुपये में खरीद सकते हैं।
(डिस्क्लेमर- यह सभी ऑफर्स लिमिटेड टाइम के लिए ही मौजूद हैं। किसी भी फोन को खरीदने से पहले एक बार फिर से अमेज़न पर ऑफर की जांच जरूर करें। इसके अलावा दोपहर 12 बजे के बाद प्राइस बदल जाएंगे इसका भी ध्यान रखें।)
संबंधित खबरें
Debit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
4 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
6 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines