Amazon Great Indian Festival vs Flipkart Big Billion Days Sale: दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अब तक की सबसे तगड़े ऑफर्स वाली सेल शुरू हो चुकी है। दोनों प्लेटफॉर्म पर 27 सितंबर से सेल लाइव है। दिवाली से पहले अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 16 से लेकर पुराने मॉडल्स आईफोन 15, आईफोन 14 और आईफोन 13 को खरीदने वाले ये जानना चाह रहे हैं कि कहां से आईफोन खरीदना उनके लिए किफायती रहेगा?
अगर आप भी उन ग्राहकों में से एक हैं जो आईफोन 16, 15, 14 या 13 खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल से खरीदें या फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल पर आईफोन सस्ते में मिलेगा? तो आपकी इस कन्फ्यूज को दूर कर देते हैं और जानते हैं कि कहां पर सबसे कम कीमत में आईफोन मिल रहा है?
Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 13 Price Discounts
आईफोन 13 भले ही एप्पल कंपनी का एक पुराना मॉडल है लेकिन इसे खरीदने वाले अभी भी कई लोग हैं, अगर आप भी उनमें से एक हैं तो बता दें कि अमेजन पर आईफोन 13 का 128 जीबी वेरिएंट 41,999 रुपये का मिल रहा है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर आईफोन 13 का 128 जीबी वेरिएंट 40,999 रुपये में उपलब्ध है। दोनों प्लेटफॉर्म पर बैंक कार्ड ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- आईफोन के चार्जर को लेकर फ्लाइट में मचा बवाल
Apple iPhone 14 Price Discount & Offers
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आईफोन 14 का 128 जीबी वेरिएंट 59,900 रुपये में मिल रहा है। जबकि, फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में आईफोन 14 के 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 50,999 रुपये है। दोनों प्लेटफार्म पर अलग-अलग बैंक कार्ड पर अलग-अलग छूट दी जा रही है और एक्सचेंज डील्स भी उपलब्ध है।
Apple iPhone 15 Price Discounts
अगर आप आईफोन 15 खरीदने की सोच रहे हैं तो अमेजन पर आईफोन 15 का 128 जीबी वेरिएंट 69,900 रुपये में मिल रहा है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 का 128 जीबी वेरिएंट 54,999 रुपये में लिस्टेड हैं। दोनों प्लेटफॉर्म पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है।
iPhone 16 Price Discount and Deals
एप्पल का लेटेस्ट मॉडल आईफोन 16 खरीदने का विचार है तो ये भी अमेजन और फ्लिपकार्ट की सेल में छूट के साथ मिल रहा है। दोनों प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग डील्स एंड ऑफर्स के साथ आईफोन 16 उपलब्ध है। हालांकि, लेटेस्ट मॉडल होने के कारण कीमत पर छूट नहीं दी जा रही है। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 का 128 जीबी वेरिएंट 79,900 रुपये में लिस्टेड है।
फ्लिपकार्ट की ओर से HDFC बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट के अलावा 36,050 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि, अमेजन पर SBI के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट और 55,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- AI से मोबाइल-लैपटॉप को बड़ा खतरा! हैकर्स ने बनाया नया हथियार
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
5 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
8 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
9 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
10 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
12 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
12 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines