---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

आईफोन के चार्जर को लेकर फ्लाइट में मचा बवाल, महिला पर लगा चोरी का आरोप

Woman Stealing IPhone Charger: एक फ्लाइट में आईफोन चार्जर को लेकर जमकर बहस हो गई। एक यात्री ने महिला यात्री पर उसका चार्जर करने का आरोप लगाया।

---विज्ञापन---

Woman Stealing IPhone Charger: आईफोन के एक चार्जर को लेकर फ्लाइट में बवाल मच गया। ये घटना फ्लोरिडा के शहर मियामी जाने वाली फ्लाइट में हुई। फ्लाइट में एक पैसेंजर ने आरोप लगाया कि महिला ने उसका चार्जर चुरा लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि पुरुष अपना चार्जर मांगने के लिए महिला से बहस कर रहा है।

अनप्लग करके चुरा लिया चार्जर

पुरुष यात्री का तर्क था कि महिला ने बेशर्मी से उसका चार्जर चुरा लिया था। उसने ये भी कहा कि चार्जर को अपनी सीट आउटलेट में प्लग करके छोड़ दिया था। जिसे पीछे की सीट पर बैठी महिला ने अनप्लग करके चुरा लिया। हालांकि उसने बाद में बहस बढ़ने पर उसे लौटा दिया। आईफोन चार्जर के मालिक ने इस घटना का वीडियो बनाकर टिकटॉक पर वायरल किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुरुष यात्री जब उससे चार्जर मांगता है तो महिला उससे लगातार बहस करती है।

---विज्ञापन---

महिला ने रखी अपनी बात

महिला का वीडियो सामने आने के बाद उसे ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि उसे मौत की धमकी भी दी गई है। अब महिला ने ऑनलाइन ट्रोल्स पर पलटवार किया है। चार्जर चुराने वाली महिला ने अपनी बात रखते हुए विभिन्न पहलुओं बात की। वैनेसा नाम की महिला ने कहा कि उन्होंने चोरी नहीं की थी, बल्कि उन्होंने उसे एयरहोस्टेस को देने की कोशिश की थी, लेकिन उसने इससे मना कर दिया क्योंकि वे यात्रियों के किसी भी गैजेट के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सेकंड हैंड iPhone खरीद रहे हैं तो रखें इन 7 बातों का ध्यान, नहीं तो पैसे हो जाएंगे बर्बाद!

इसलिए रख लिया बैग में 

वैनेसा ने अब अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पूरी कहानी को गलत संदर्भ में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि जब वह केबिन में एंट्री ले रही थीं तो उन्होंने फर्श पर एक चार्जर देखा। उन्होंने इसे क्रू को देने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे उनके पास कोई ऑप्शन ही नहीं बचा, इसलिए उन्होंने इसे सुरक्षित रखने के लिए अपने बैग में रख लिया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अंबानी-अडानी जैसे करोड़पति ही खरीद सकते हैं ये iPhone, कीमत जानकर आप भी कहेंगे ‘मेरा Android मस्त है’

First published on: Sep 27, 2024 12:01 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola