Amazon Great Indian Festival Sale: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। इस सेल में आप कई प्रोडक्ट्स को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे। आप अब तक के सबसे कम दाम में कई सामान खरीद पाएंगे। इस सेल में सैमसंग अपने कई स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट के साथ भी बेचेगी।
इस सेल में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को भी भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा। इसके अलावा किफायती सैमसंग फोन भी बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। अपनी मिड और एंट्री लेवल एम-सीरीज को भी तगड़े छूट के साथ बेचेगी।
अभी पढ़ें – Lava Blaze Pro है कई फीचर्स का पिटारा! कीमत 10 हजार रुपये से कम
Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान Samsung Galaxy S22 को 52,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस स्मार्टफोन को इस साल फरवरी के मध्य में लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। यानी इस पर 20 हजार रुपये की छूट मिलेगी।
Samsung Galaxy S22 Ultra के बेस वेरिएंट को 1,09,999 रुपये में पेश किया गया था। इसके बेस वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल मेमोरी है। ये कंपनी का हाई-एंड फोन है जिसे सेल के दौरान 91,999 रुपये में बेचा जाएगा।
23 सितंबर से शुरू अमेजन सेल
- अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 23 सितंबर से है।
- इसमें Galaxy M13, M32 Prime, M33 5G और M53 5G को भी छूट के साथ बेचा जाएगा।
- इस सेल में Galaxy M53 5G को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा।
- 18,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया गैलेक्सी एम33 5जी सेल के दौरान 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
- सेल में Galaxy M32 Prime को 10,349 रुपये में जबकि M13 को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
अभी पढ़ें – Oppo Reno 8 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, जानिए कहां से मिलेगा?
दूसरे फोन पर भी बंपर डिस्काउंट
Samsung के Galaxy S20 FE को पिछले साल 55,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है। इस फोन को सेल के दौरान सिर्फ 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यानी इसकी लॉन्च कीमत पर 29,000 रुपये की छूट मिलेगी।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
18 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
20 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines