Amazon Great Indian Festival Sale 2023: ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मोबाइल फोन्स को बेहद ही सस्ते में बेचा जा रहा है। डिवाइस पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही ईएमआई ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं। यहां हम 5 ऐसे मोबाइल फोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जो बंपर ऑफर के साथ एमआरपी से बेहद ही सस्ते में मिल रहे हैं। इस लिस्ट में रियलमी, सैमसंग, रेडमी, आइकू के स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
Amazon Great Indian Festival sale 2023 Smartphones offer: मोबाइल फोन पर भारी छूट
Realme Narzo 60X 5G
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान रियलमी नार्जो 60X 5G मोबाइल फोन (4 GB Ram + 128GB Storage) को 23% डिस्काउंट के साथ 11,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, इसकी असली कीमत 14,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 6 GB Ram + 128 GB Storage वेरिएंट में भी आता है, जिसे इस दौरान 15,999 रुपये बजाय 16% की छूट के साथ 13,499 रुपये में बेचा जा रहा है। डिवाइस पर 12,750 रुपये तक की एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है। फोन को ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है।
Redmi 12 5G
रेडमी का यह स्मार्टफोन अमेजन सेल (Amazon Great Indian Festival Sale 2023 Smartphones offers) के दौरान 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इस कीमत पर आपको रेडमी 12 5जी के 4GB+128 वेरिएंट मिलेगी। वहीं अगर आप रेडमी 12 5जी के अधिक रैम वाले वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको 13,499 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। 4जीबी रैम वाले वेरिएंट पर 11,150 रुपये तक की एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। अमेजन इस फोन पर नो कोस्ट ईएमआई ऑप्शन का भी लाभ दे रहा है।
यह भी पढ़ेंः OnePlus Open को टक्कर देने आ रहा Xiaomi का धाकड़ फोल्डेबल फोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश!
Samsung Galaxy M13
सैमसंग गैलेक्सी एम 13 को 14,999 के बजाय 9,199 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। यह कीमत गैलेक्सी एम 13 के 4GB + 64GB वेरिएंट की है। यह स्मार्टफोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है, जो अमेजन सेल के दौरान 38% की छूट के साथ 11,199 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अगर आप इस फोन को और भी सस्ते दाम में घर लाना चाहते हैं तो अमेजन की ओर से दिया जा रहा ईएमआई ऑप्शन का लाभ ले सकते हैं।
iQOO Z7 Pro 5G
अगर आपका बजट 20 हजार रुपये के आसपास है तो आपके लिए वीवो का उपब्रांड आईकू के जेड 7 प्रो स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अमेजन सेल के दौरान यह स्मार्टफोन (8GB+128GB) 11 फीसदी छूट के साथ 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है, जो इस दौरान 24,999 रुपये में मिल रहा है। सबसे खास बात ये है कि इस फोन पर 1,212 रुपये की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ेंः Samsung के पावरफुल स्मार्टफोन पर 41,000 रुपये की छूट, खरीदने का सही मौका
OnePlus 11 5G
प्रीमियम डिवाइस की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए वनप्लस 11 5जी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान OnePlus 11 5G फोन को 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन पर 4000 रुपये तक की कूपन डिस्काउंट के साथ ही बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं।
नोटः एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। साथ बैंक सहित अन्य ऑफर्स लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध होते हैं। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि मोबाइल फोन को खरीदने से पहले एक अमेजन की साइट पर जाकर वर्तमान ऑफर्स की जरूर जांच कर लें।
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 hr agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
7 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines