OnePlus Open को टक्कर देने आ रहा Xiaomi का धाकड़ फोल्डेबल फोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश!

Upcoming Xiaomi Foldable Phone: बाजार में फोल्डेबल फोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए शाओमी ने भी अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने का प्लान बनाया है।

Upcoming Xiaomi MIX Fold 4 Foldable Phone
विज्ञापन

Upcoming Xiaomi Foldable Phone: बाजार में फोल्डेबल फोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन कंपनियां एक से बढ़कर एक मुड़ने वाला फोन पेश कर रही हैं। हाल ही में दिग्गज चाइनीज कंपनी वनप्लस ने अपने Oneplus Open फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है। अब फोल्डेबल फोन की मार्केट में शाओमी भी गदर मचाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपने नए  धांसू फोल्डेबल फोन को पेश करने वाली है।

दरअसल, शाओमी अपने दो नए स्मार्टफोन Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को लॉन्च करने की तैयारी कर रही। कहा जा रहा है कि ब्रांड अपने इन दोनों फोन को इसी हफ्ते पेश कर सकता है। इस बीच नए रिपोर्ट्स में खुलासा किया गया है कि शाओमी अपने एक फोल्डेबल मोबाइल फोन पर भी काम रहा है।

विज्ञापन

आने वाला  है शाओमी का धांसू फोल्डेबल फोन (Upcoming Xiaomi Foldable Phone)

रिपोर्ट्स के अनुसार, शाओमी अपने जिस फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है उसका नाम Xiaomi MIX Fold 4 होगा। GSMA IMEI डेटाबेस की माने तो इस अपकमिंग फोन का मॉडल नंबर 2405CPX3DC है। मॉडल नंबर में शामिल 2405 अंक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस अगले साल लॉन्च हो सकता है। आपको बता दें कि MIX Fold 4 शाओमी का पहला फोल्डेबल होगा। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके स्पेसिपिकेसन और फीचर का खुला नहीं की है लेकिन पूरी संभावना है कि यह दमदार फीचर्स के साथ आएगा। इसमें मिलने वाले कैमरे से लेकर डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर सभी पावरफुल होंगे।

वनप्लस से होगा टक्कर

अगर शाआोमी मिक्स फोल्ड 4  मार्केट में दस्तक देता है तो इसकी सीधी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस ओपन फोल्डेबल फोन (OnePlus Open foldable Phone) से होगी। वनप्लस ओपन को सिंगल वेरिएंट (16 GB RAM + 512 GB Storage) में पेश किया गया है, जिसकी  कीमत 139,999 रुपये रखी गई है। यह दो कलर ऑप्शन- Emerald Dusk और Voyager Black में आता है। फोन दिखने में बेहद ही शानदार लगता है। फिलहाल डिवाइस प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह ओपन सेल के लिए 27 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ