Amazon Great Indian Festival Days Sale: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 अपने अंतिम दिनों में प्रवेश कर रही है। दशहरा के दौरान सितंबर के आखिरी में शुरू हुई ये सेल (Amazon Diwali Sale) 23 अक्टूबर को दिवाली के आसपास समाप्त होगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मोबाइल फोन, स्मार्ट डिवाइस, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई प्रोडक्ट्स भारी छूट के साथ हैं।
Amazon Great Indian Festival Days Sale Offers
सेल में नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प, अमेजन पे-आधारित ऑफर और एक्सचेंज छूट शामिल है। इसके अलावा एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के कार्ड और EMI लेनदेन का यूज करके की गई खरीदारी पर 10 फीसदी तक की इंस्टेंट छूट का लाभ उठा सकते हैं।
आज हम आपको अमेजन सेल के आखिरी दिनों में मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स और डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें स्मार्ट टीवी, स्मार्ट फोन, लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट्स पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में पता लग रहा है।
वनप्लस 10R 5G प्राइम एडिशन (OnePlus 10R 5G Prime Edition)
अमेजन पर OnePlus 10R 5G Prime Edition को 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। अमेजन से आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए 2,000 इंस्टेंट छूट उपलब्ध है। इसके अलावा 28,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। 3000 रुपये की शुरुआती कीमत में नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी है।
रेडमी स्मार्ट टीवी X43 (Redmi 43-inch smart TV)
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2022 के दौरान Redmi 43-इंच स्मार्ट टीवी को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से 1,250 रुपये की अतिरिक्त छूट है। Amazon Pay ICICI credit card यूजर्स 300 रुपये और बोनस पॉनिट का लाभ भी उठा सकते हैं। इस पर 8,050 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
एसर अस्पायर वेरो AV15-51 (Acer Aspire Vero AV15-51)
अमेजन सेल में एसर एस्पायर वेरो AV15-51 लैपटॉप को 49,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी असल कीमत 79,999 रुपये है। दुकानदारों को 18,100 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसमें 3000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन हैं।
फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स (Fire TV Stick 4K Max)
अमेजन सेल में फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स को सबसे अच्छे सौदों के साथ बेचा जा रहा है। इसे 3,699 रुपये में लिस्ट किया गया है। Rupay debit card या Amazon Pay wallet के जरिए अतिरिक्त कैशबैक हासिल किया जा सकता है। फायर टीवी स्टिक 4K मैक्स 4K वीडियो स्ट्रीमिंग की पेशकश करने में सक्षम है और वाई-फाई 6 का समर्थन करता है।
रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो (Redmi Smart Band Pro)
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान Redmi स्मार्ट बैंड प्रो को 2,399 रुपये में उपलब्ध किया गया है। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से की गई खरीदारी पर 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा। RuPay डेबिट कार्ड धारक 250 रुपये का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं।
अभी पढ़ें – Crossbeats की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
जेबीएल ट्यून 130NC (JBL Tune 130NC)
अमेजन पर जेबीएल ट्यून 130NC ईयरबड्स 3,999 रुपये में लिस्टेड है। RuPay डेबिट कार्ड के माध्यम से इस पर 200 रुपये के कूपन डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है। ईयरबड्स में वॉयस पिक और एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) के लिए चार-माइक्रोफोन सिस्टम है। जेबीएल ट्यून 130एनसी में 103 डीबी की ड्राइवर संवेदनशीलता और 32 ओम की प्रतिबाधा के साथ 10 मिमी ड्राइवर हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Jio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
51 mins agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines