Amazon Great Indian Festival: इन फोन और लैपटॉप पर 75% तक की छूट! जान लें डील्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazon Great Indian Festival Sale 2023: देश में प्रसिद्ध ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट और अमेजन है। दोनों कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए कई ऑफर्स को पेश करती रहती है, जिनमें कुछ ऐसी डील्स होती है जिसका लाभ उठाकर आप भी अपने मनपसंदीदा प्रोडक्ट को सस्ते में खरीद सकते हैं। हाल ही में फ्लिपकार्ट की ओर से बिग बिलियन डेज सेल 2023 का ऐलान किया गया था, जिसके कुछ दिनों बाद अमेजन ने भी अपने आगामी सेल की घोषणा कर दी है।
अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की जल्दी शुरुआत होने वाली है जिसके पेज को लाइव कर दिया गया है। फिलहाल, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का सिर्फ पेज लाइव हुआ है। हालांकि, इसकी बिक्री कब से शुरू होगी, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं कि अमेजन पर किन-किन कैटेगरी पर क्या ऑफर्स दिया जा रहा है।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल का पेज लाइव हो गया है, जिससे आगामी सेल में मिलने वाले प्रोडक्ट्स और छूट की पुष्टी हो गई है। पेज के मुताबिक मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दौरान फोनों को सस्ते में खरीदने का मौका है।
बात करें 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये में आने वाले किफायती स्मार्टफोन की तो आप इन्हें भी छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस सेल में रेडमी 12सी, लावा ब्लेज 5जी, आईटेल ए60एस, रेडमी 12 5जी और iQOO जेड6 लाइट जैसे फोनों को छूट के साथ ले सकते हैं।
बैक ऑफर्स की बात करें तो एसबीआई बैंक के ग्राहकों को छूट का लाभ मिल सकता है। अगर आप एसबीआई के डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आप इंस्टेंट 10% तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं।
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के जरिए आप स्मार्टवॉच, लैपटॉप, हेडफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। इन पर 75% तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी या अन्य अप्लायंसेज पर आप 75% तक छूट का लाभ पा सकते हैं। अमेजन के प्रोडक्ट्स पर 55% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: