अगर आपको इसी महीने नया स्मार्टफोन खरीदना है तो आपके लिए अच्छी खबर है. बस कुछ ही दिनों में Amazon Great Freedom Sale और Flipkart Freedom Sale दोनों शुरू होने जा रही हैं. इस सेल में Samsung, Apple, OnePlus, Motorola और Google Pixel जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलने वाली है. कई प्रीमियम फोन 17 हजार से 29 हजार तक सस्ते मिल सकते हैं. इसके अलावा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए भी अच्छी बचत की जा सकती है.
कब शुरू होगी Amazon और Flipkart पर सेल?
Amazon Great Freedom Sale 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी. वहीं Amazon Prime मेंबर्स को 6 अगस्त से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा. दूसरी तरफ Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त 2026 से सभी ग्राहकों के लिए लाइव होगी। Flipkart Plus और VIP मेंबर्स 7 अगस्त से ही सेल का फायदा उठा सकेंगे.
Samsung स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे बड़े ऑफर्स
अमेजन के टीजर के मुताबिक Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत घटकर करीब 88,899 रुपये से 90,499 रुपये तक आ सकती है. इसके अलावा कंपनी के नए Galaxy S26 Ultra और Galaxy Z Fold 8 Ultra पर भी खास ऑफर्स मिलने की उम्मीद है. वहीं फ्लिपकार्ट की फ्रीडम सेल में Galaxy S25 और Galaxy S26 सीरीज पर करीब 10 से 15 हजार तक की बचत हो सकती है.
OnePlus फोन भी होंगे सस्ते
Amazon Great Freedom Sale में वनप्लस के कई स्मार्टफोन्स पर भी अच्छे ऑफर्स मिलेंगे. OnePlus Nord सीरीज की कीमत करीब 17,499 रुपये तक आ सकती है. वहीं फ्लैगशिप OnePlus 13 भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें- iPhone 17 से महंगा होगी Google Pixel 11 सीरीज? लॉन्च से पहले सामने आए लीक्स, कैमरे में मिलेंगे ये अपडेट
iPhone खरीदने वालों के लिए भी मौका
वहीं अगर आप नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Flipkart Freedom Sale आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 17 Pro फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स मिलाकर 17 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है. वहीं iPhone 17 के भी 80,000 रुपये से कम कीमत में मिलने की संभावना जताई गई है.
Motorola और Google Pixel पर भी ऑफर्स
इधर मोटोरोला के सिग्नेचर मॉडल की प्राइज घटकर 52,499 रुपये तक पहुंच सकती है. वहीं Razr Fold करीबी 1,39,999 रुपये में मिल सकता है. इसके अलावा Motorola Edge 70 और Edge 60 Fusion पर भी बंपर डिस्काउंट मिलेगा. दूसरी तरफ Google Pixel 10 Pro सीधे 10 हजार का डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है.
बैंक ऑफर्स से होगी और भी बचत
स्मार्टफोन पर मिलने वाली छूट के अलावा बैंक ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है. जैसे अमेजन पर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही Amazon Pay UPI से पेमेंट करने पर 150 रुपये तक कैशबैक और ICICI Amazon Pay Credit Card पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक भी मिलेगा.
वहीं Flipkart पर SBI Credit Card से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5 प्रतिशत कैशबैक का भी फायदा मिलेगा. ऐसे में सही बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का इस्तेमाल करके ग्राहक अपनी बचत को और बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Jio का नया धमाका! 400 रुपये में मिलेगा TV, Wi-Fi और OTT का मजा, लॉन्च हुए नए Home Packs