Amazon Discount offer on iPhone 15 Plus: एप्पल 9 सितंबर को iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी ने शुक्रवार को कंफर्म कर दिया है। लॉन्च के करीब आने के साथ ही, iPhone 15 सीरीज की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे इन पावरफुल डिवाइस में से एक को खरीदने का यह एक बढ़िया मौका हो सकता है। iPhone 15 Plus, जो अभी भी एक टॉप-टियर स्मार्टफोन है, Amazon पर अब तक की सबसे कम कीमत पर बिक रहा है।
ई-कॉमर्स दिग्गज कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज डील दे रहा है, जिससे iPhone 15 Plus और भी किफायती हो गया है। अगर आप iPhone 16 का इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेस्ट है। iPhone 16 में iPhone 15 की तुलना में केवल मामूली अपग्रेड होने की उम्मीद है, नए मॉडल के लॉन्च होने के बाद भी iPhone 15 Plus ज्यादा बेहतर ऑप्शन होने वाला है। तो चलिए जानें अभी इस फोन को सस्ते में कैसे खरीदें…
iPhone 15 Plus पर डील
iPhone 15 Plus, जिसकी एक्चुअल प्राइस 89,900 रुपये है, अब Amazon पर सिर्फ 79,999 रुपये में बिक रहा है। Amazon फोन पर 11 प्रतिशत की फ्लैट छूट दे रहा है, लेकिन ऑफर अभी खत्म नहीं हुआ, Amazon इस प्रीमियम स्मार्टफोन को और भी किफायती बनाने के लिए और भी डील दे रहा है।
अगर आप अपने पुराने फोन को अच्छी कंडीशन में एक्सचेंज करते हैं, तो आपको 58,700 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत और भी कम हो जाएगी। साथ ही, अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 3,999 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है। ये सभी ऑफर iPhone 15 Plus को उन लोगों के लिए एक बेहतरीन डील बनाते हैं जो नए डिवाइस में अपग्रेड करना चाहते हैं।
iPhone 15 Plus: स्पेसिफिकेशन
iPhone 15 Plus एक बेहतरीन डिवाइस है जिसमें 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है जो प्रोमोशन तकनीक से लैस है। यह हाई-रिजाल्यूशन OLED स्क्रीन 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देती है, जो इसे स्मूथ स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग और गेमिंग के लिए एकदम सही बनाती है।
ये भी पढ़ें : Google ने करोड़ों YouTube यूजर्स को दिया बड़ा झटका!
कैसा है कैमरा और प्रोसेसर?
iPhone 15 Plus में A16 बायोनिक चिप मिलता है, जिसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन मिलता है। iPhone 15 Plus पर कैमरा सिस्टम एक बड़ा अपग्रेड है। इसमें पीछे की तरफ़ ट्रिपल-लेंस सेटअप है, जिसमें एक नया 48MP प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड और टेलीफ़ोटो लेंस शामिल है।
यह आपको कम रोशनी में भी शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देता है। डिवाइस वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ बेहतर Durability भी देता है। Flipkart पर भी ऐसा ही ऑफर देखने को मिल रहा है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines