Amazon Cheapest Laptop: लैपटॉप का इस्तेमाल आज के समय में काफी बढ़ गया है। हर किसी के लिए ये जरूरी से जरूरत हो गया है। अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं या फिर अधिक कीमत के लैपटॉप को खरीद नहीं पाएं हैं तो आज की डील (Amazon Cheapest Laptop Deals) आपके बड़े काम आ सकती है। दरअसल, आज हम आपके लिए एक कमाल की डील लेकर आए हैं जिसके तहत लैपटॉप को सस्ते (Cheapest Laptop) में खरीदा जा सकता है।
अमेजन (Amazon) दो जबरदस्त डील पेश की गई है। इसमें पहला लेनोवो का नया लॉन्च लैपटॉप (Lenovo Laptop Deal) है जिसकी कीमत 35 हजार से ज्यादा है, लेकिन इसे ऑफर के तहत सिर्फ 18,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा दूसरा ULTIMUS ब्रांड का नया लॉन्च है, जिसकी कीमत 28,990 रुपये है लेकिन ऑफर में इसकी कीमत 17,999 रुपये है।
Lenovo 14-inch HD Thin and Light Laptop
लेनोवो के इस लैपटॉप पर 20,000 रुपये से कम में बेस्ट डील है। इसकी कीमत 35,460 रुपये है लेकिन डील में 46 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिसके बाद आप इसे महज 18,990 रुपये में खरीद सकते हैं। लैपटॉप को सिर्फ 803 रुपये की ईएमआई पर भी लिया जा सकता है। इसके अलावा लैपटॉप पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।
और पढ़िए – वनप्लस का पहला टैबलेट इस दिन होगा भारत में लॉन्च, सामने आई कई डिटेल्स!
लैपटॉप AMD Athlon A3050U प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसमें 4GB DDR4 रैम के साथ 1TB HDD स्टोरेज है। इसमें एंटी ग्लेयर एचडी स्क्रीन है और साइज 14 इंच है। लैपटॉप में 2 यूएसबी, 1 मिनी एचडीएमआई, सी टाइप कनेक्शन पोर्ट है। इसकी बैटरी 11 घंटे तक चलती है।
ULTIMUS All-New S151 Thin & Light Laptop
इस लैपटॉप पर भी डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है। इसकी कीमत 28,990 रुपये है लेकिन डील में 38 प्रतिशत की छूट मिल रही है, जिसके बाद आप इसे महज 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप इसे ईएमआई पर लेना चाहते हैं तो महज 1,004 रुपये में इस लैपटॉप को अपना बना सकते हैं। इसके साथ ही 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी है।
और पढ़िए – ये है कमाल की बाल्टी, नहाने से लेकर पीने के पानी तक को मिनटों में कर देती है गर्म!
लैपटॉप में 14.1 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है। लैपटॉप में Intel Celeron N4020 प्रोसेसर है। लैपटॉप में 4 जीबी डीडीआर4 रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज है। साथ में 2 यूएसबी, 1 मिनी एचडीएमआई, सी टाइप कनेक्शन पोर्ट दिया गया है।यह एक अल्ट्रा थिन लैपटॉप है जिसका वजन केवल 1.33 किलोग्राम है। हल्का होने के कारण इसे कहीं भी ले जाना आसान है। लैपटॉप की बैटरी 8 घंटे तक चलती है। इसमें 2MP HD कैमरा, एक माइक और 2x 1W वाट स्टीरियो स्पीकर हैं।
Disclaimer: ये पूरी जानकारी Amazon की वेबसाइट से ही ली गई है। सामान से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए अमेजन से ही संपर्क करना होगा। News24 यहां बताए गए प्रोडक्ट की क्वालिटी, कीमतों और ऑफर्स की पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
15 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
17 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
20 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines