आजकल लोगों के फोन खरीदने का तरीका बदल गया है. अब नया फोन खरीदते समय लोग अब सिर्फ कैमरा, बैटरी या प्रोसेसर ही नहीं देखते, बल्कि फोन में AI फीचर्स हैं या नहीं ये उनके लिए जरूरी है. Amazon के एक नए सर्वे से पता चलता है कि भारत में ज्यादातर स्मार्टफोन खरीदार AI को जरूरी तो मान रहे हैं लेकिन उनकी असली जरूरत काफी क्लीयर है. लोग ऐसा AI चाहते हैं जो रोज के काम आसान करे, उनका टाइम बचाए और फोन की बैटरी ज्यादा देर तक चलाने में मदद करे.
82% खरीदार चाहते हैं AI
अमेजन ने जुलाई 2026 में अपना पहला Best in Tech Survey किया. ये 40,000 से ज्यादा लोगों पर किया गया है. सर्वे के मुताबिक भारत में 82 प्रतिशत फोन खरीदने वाले AI फीचर्स को तवज्जो देते हैं. यानी फोन खरीदते समय अब AI नजरअंदाज करना आसान नहीं है. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि लोग केवल AI के लिए महंगा फोन खरीद रहे हैं.
परफॉर्मेंस अभी भी सबसे ऊपर
फोन खरीदारों के लिए AI के अलावा बेसिक जरूरतें अब भी सबसे पहले हैं. सर्वे में 87% लोगों ने फोन की परफॉर्मेंस और स्पीड को अहम माना है. इसके बाद 79 प्रतिशत लोगों के लिए बैटरी लाइफ और 77 प्रतिशत के लिए कैमरा क्वालिटी जरूरी है.
AI में क्या चाहते हैं भारतीय खरीदार?
AI फीचर्स की पसंद की बात करें को 25% लोगों ने contextual assistance सबसे आगे रखा है. इसमे फोन स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझकर जरूरत के हिसाब से मदद करने वाले फीचर्स शामिल हैं. इसके बाद 18 प्रतिशत लोगों ने जेनेरेटिव फोटो एडिटिंग, 17% ने विजुअल सर्च और 11 ने अडॉप्टिव बैटरी मैनेजमेंट को पंसद किया है.
ये भी पढ़ें-फोन का चार्जिंग पोर्ट हो गया ढीला? ये 4 गलतियां आज ही छोड़ दें, वरना बढ़ेगा खर्च
50 हजार से ज्यादा के फोन पसंद कर रहे लोग
सर्वे के मुताबिक फोन खरीदारों का बजट बढ़ता दिखाई दे रहा है. इसमें 25,000 से 50,000 रुपये वाला सेगमेंट सबसे बड़ा है, जिसमें 42 प्रतिशत खरीदार शामिल है. वहीं करीब एक-तिहाई खरीदार 50,000 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले फोन पर विचार कर रहे हैं. इनमें 17% लोग 75,000 रुपये से ऊपर के स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं.
खरीदारी से पहले रिव्यू देख रहे लोग
इतनी ही नहीं इस सर्वे सर्वे से हुए खुलासे में मुताबिक फोन खरीदने से पहले लोग अब अच्छी तरह रिसर्च करते हैं. 47% खरीदारों का फोन लेने का फैसला reviews और ratings पर निर्भर करता है. सर्वे में ये भी सामने आया है कि आधे से ज्यादा लोग अपना फोन दो साल तक इस्तेमाल करते हैं.
ये भी पढ़ें- मोबाइल को एक दिन में कितनी बार चार्ज करना चाहिए? जानिए बैटरी बचाने का सही तरीका
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
20 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
22 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
23 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines