Amazfit का धांसू Band 7 आज होगा लॉन्च, सिंगल चार्जिंग पर चलेगा 28 दिन!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Amazfit Band 7 Launch Price Sale in Amazon India: आज अमेजफिट बैंड 7 को लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ बैंड की को खरीदने के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा। लेटेस्ट जानकारी की मानें तो अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर अमेजफिट बैंड 7 को लिस्ट किया गया है, जिसमें सिर्फ कीमत का ही नहीं बल्कि सेल डेटा का भी खुलासा कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – Motorola Edge 30 Ultra की कीमत 5000 रुपये तक कम! जानें कितने रुपये में फोन खरीद सकेंगे आप
अमेजन इंडिया के अमेजफिट बैंड 7 की लिस्ट के अनुसार आज यानी 8 नवंबर, 2022 से सेल शुरू है। इस बैंड को ऑफर के साथ उपलब्ध किया जाएगा। इसके तहत अमेजफिट बैंड 7 को आप 3,499 रुपये की जगह 2,999 रुपये में खरीद सकेंगे।
इस स्ट्रैप में आपको दो कलर वेरिएंट क्लासिक ब्लैक और एलिगेंट बेज मिलेंगे। एक गुलाबी एडिशन भी होगा, जो फिलहाल भारत में नहीं बेचा जाएगा।
अमेजफिट बैंड 7 में 1.47 इंच एचडी AMOLED डिस्प्ले होगा। इसकी स्क्रीन 198 x 368 पिक्सल और 282 PPI पिक्सल डेन्सीटी रेज़लूशन के साथ होगी। इस बैंड 7 में 5 एटीएम की वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग है। ये बैंड 120 स्पोर्ट्स मोड, 24/7 हार्ट रेट और ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटर, इनबिल्ट अमेज़न एलेक्सा और बहुत कुछ के साथ आता है।
बात करें अगर बैटरी की तो इसे लेकर कंपनी का दावा है कि ये वीयरेबल सामान्य इस्तेमाल के साथ 18 दिनों तक और बैटरी सेवर मोड के साथ 28 दिनों तक बैटरी लाइफ प्रदान करता है। Amazfit Band 7 में 120 स्पोर्ट्स मोड भी हैं।
इस बैंड को ब्लूटूथ के जरिए एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। हालांकि, एंड्रॉइड पर, डिवाइस एंड्रॉइड 7.0 से ऊपर के संस्करणों से कनेक्ट होगा, जबकि ऐप्पल फोन पर आईओएस 12.0 से ऊपर के संस्करणों के साथ। वॉयस असिस्टेंट के लिए Amazon Alexa वॉयस सपोर्ट दिया गया है। ये 5 ATM की वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इस बैंक का वजन 28 ग्राम है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: