Alcatel V3 Ultra 5G Launching Today: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बजट ज्यादा खास नहीं है लेकिन शानदार कैमरा वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? तो बस कुछ घंटों का सब्र रखें और एक मिड रेंज स्मार्टफोन आपके बीच होगा। जी हां, भारतीय बाजार में अल्काटेल का नया 5जी स्मार्टफोन पेश होने वाला है। 27 मई को दोपहर 12 बजे अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन लॉन्च होगा। इस फोन के बारे में काफी कुछ पहले ही पता चल चुका है।
फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट से अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी के बारे में जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि फोन में क्या-क्या खास हो सकता है और अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी की कीमत क्या हो सकती है?
Alcatel V3 Ultra 5G Price in India
27 मई, मंगलवार को दोपहर 12 बजे अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी लॉन्च हो जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 19,990 रुपये हो सकती है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर ये फोन इससे भी कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है। अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी की सेल फ्लिपकार्ट के माध्यम से होगी।
Alcatel V3 Ultra Specifications
फ्लिपकार्ट पर लाइव माइक्रोसाइट से अल्काटेल वी3 अल्ट्रा 5जी के बारे में काफी कुछ पता चलता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन्स- गोल्ड, हाइपर ब्लू और ओशन ग्रे कलर में पेश किया जाएगा। इसमें 6.8 इंच फुल HD+ का डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ होगा। इतना ही नहीं, फोन में TCL की स्वामित्व वाली NXTPAPER तकनीक होगी। ये रेगुलर, मैक्स इंक, इंक पेपर और कलर पेपर मोड को सपोर्ट करेगा।
अन्य खासियत की बात करें तो फोन में आई केयर फीचर का सपोर्ट भी मिलेगा जो ब्लू लाइट और एंटी-ग्लेयर फीचर के साथ होगा। ये फोन MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर के साथ होगा। ये फोन 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ होगा।
ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: 1 जून से पहले ये 5 स्मार्टफोन होंगे पेश, जानें लॉन्च डेट से लेकर अन्य लीक जानकारी
Alcatel V3 Ultra 5G Camera and Battery
कैमरा और बैटरी की बात करें तो फोन में 5,010mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि ये फोन एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चलता है। बात करें कैमरा की तो फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा दो रियर कैमरा- 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ होगा।
ये भी पढ़ें- iQOO Neo 10 लॉन्च, 7000 mAh की दमदार बैटरी के साथ मिले धांसू फीचर्स; जानें कीमत
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
16 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines