Upcoming Smartphones: जून महीने की शुरुआत से पहले कई स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं। 26 मई को 7000mAh की तगड़ी बैटरी वाला iQOO नियो 10 स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। 40 हजार रुपये से कम कीमत में आईक्यूओओ नियो 10 गेमिंग फोन पेश हुआ है। 1 जून से पहले कई धांसू फोन लॉन्च होने के लिए तैयार एक या दो नहीं बल्कि चार स्मार्टफोन की भारत में एंट्री होने वाली है। आज हम आपको भारत में अपकमिंग फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं कि 1 जून से पहले कौन-कौन से फोन पेश हो सकते हैं?
Tecno POVA CURVE 5G Launch Date
भारत में टेक्नो का नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। 29 मई 2025 को दोपहर 12 बजे टेक्नो पोवा कर्व 5जी भारत में लॉन्च होगा। इसके बारे में पहले ही फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट के माध्यम से जानकारी दी जा चुकी है। ये शानदार एआई फीचर्स और कर्व्ड ऐमोलेड डिस्प्ले के साथ एक किफायती स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसमें 5500 mAh बैटरी दी जाएगी, जो 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।
Motorola Razr 60 Launch Date
भारत में मोटोरोला का रेजर 60 स्मार्टफोन 28 मई 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में पहले ही काफी कुछ सामने आ चुका है। इसके बैक में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये फोन भी शानदार एआई फीचर्स के साथ होगा। तीन कलर ऑप्शन्स के साथ आने वाले इस फोन में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले होगा जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ होगा।
Realme GT 7T Launch Date
रियलमी का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। रियलमी जीटी 7टी स्मार्टफोन 27 मई 2025 को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च होगा। भारत के अलावा अन्य ग्लोबल बाजार में रियलमी जीटी 7टी फोन लॉन्च होगा। फिलहाल फोन के बारे में खास जानकारी सामने नहीं आई है।
Realme GT 7 Launch Date
रियलमी जीटी 7 को भारत में 27 मई दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 7000mAh बैटरी होगी। दावा है कि सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग में फोन 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
Alcatel V3 Ultra 5G Launch Date
भारत में 27 मई 2025 दोपहर 12 बजे अल्काटेल V3 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। इस फोन में 108MP के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 5010mAh बैटरी होगी जो 33W फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। फोन में फोन MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट होगा। इसमें 6.8 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ होगा। फोन में 8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम भी शामिल होगा।