Akshaya Tritiya 2024: फिनटेक प्लेटफॉर्म PhonePe ने अक्षय तृतीया 2024 को सेलिब्रेट करने के लिए एक स्पेशल कैशबैक ऑफर की घोषणा कर दी है। जी हां, 10 मई को, PhonePe यूजर्स 24k डिजिटल गोल्ड की खरीद पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक ले सकते हैं। हालांकि यह ऑफर कम से कम 1,000 रुपये की खरीदारी करने पर ही वेलिड होगा। खरीदारी के लिए आप यूपीआई, यूपीआई लाइट, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, वॉलेट और गिफ्ट कार्ड सहित किसी भी पेमेंट मेथड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
PhonePe पर Akshaya Tritiya कैशबैक ऑफर का लाभ कैसे उठाएं?
- सबसे पहले PhonePe ऐप ओपन करें।
- इसके बाद “रिचार्ज और बिल पेमेंट सेक्शन में जाएं और ”Sell All” पर टैप करें।
- इधर आपको थोड़ा सा स्क्रॉल करने पर “गोल्ड” का ऑप्शन दिखाई देगा।
- अब “Buy One Time” ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद “Buy in rupees” ऑप्शन चुनें और 24k सोना खरीदने के लिए कम से कम 1,000 रुपये ऐड करें।
- अपने ऑर्डर को चेक करें, फिर “Proceed to Pay” पर टैप करें।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
गिफ्ट कार्ड बैलेंस में दिखेगा कैशबैक
सोना खरीदने के तुरंत बाद आपका अपडेट किया गया गोल्ड बैलेंस PhonePe ऐप पर दिखाई देगा। लेनदेन सफल होने के बाद, आपको अपने PhonePe गिफ्ट कार्ड बैलेंस में कैशबैक देखने को मिल जाएगा।
CaratLane Stores पर ऑफर
कैशबैक ऑफर के अलावा, PhonePe कैरेटलेन स्टोर्स पर खास डिस्काउंट ऑफर भी दे रहा है। डिजिटल गोल्ड को रिडीम करने वाले ग्राहकों के लिए भी कंपनी खास ऑफर लाई है। यह ऑफर 12 मई तक वेलिड है जहां PhonePe यूजर्स सोने के सिक्कों पर 2% की छूट, Unstudded ज्वेलरी पर 4% की छूट और Studded Jewelry पर 10% की छूट मिल रही है। शुक्रवार, 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया है। यह दिन सोना खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines