हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Airtel यूजर्स की बल्ले-बल्ले! इस सालाना प्लान में मिलेगा 150GB फ्री डेटा, रोज खर्च होंगे सिर्फ 11 रुपये, जानें डिटेल्स

Airtel ने अपने एक सालाना प्रीपेड प्लान में 150GB अतिरिक्त डेटा देना शुरू किया है. 365 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. खास बात है कि 150GB बोनस डेटा डेली डेटा से अलग है और ऑफर सीमित समय के लिए है.

विज्ञापन
Airtel ने अपने 3,999 रुपये वाले सालाना प्रीपेड प्लान में 150GB अतिरिक्त डेटा देना शुरू किया है. (Image Credit-AI)

अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो Airtel का 3,999 रुपये वाला सालाना प्रीपेड प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस प्लान में कंपनी पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS देती है. अब इसमें 150GB अतिरिक्त डेटा भी जोड़ा गया है. खास बात यह है कि यह बोनस डेटा रोज मिलने वाले 2.5GB डेटा से अलग है और फिलहाल सीमित समय के ऑफर के तौर पर दिया जा रहा है.

365 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2.5GB डेटा

Airtel के 3,999 वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है. इसमें यूजर्स को हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके साथ देशभर में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा भी दी जाती है. प्लान में रोज 100 SMS भी मिलते हैं, यानी सालभर तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती.

रोज के डेटा के अलावा मिलेगा 150GB बोनस डेटा

इस प्लान की सबसे खास बात फिलहाल मिलने वाला 150GB बल्क डेटा है. यह डेटा रोज मिलने वाले 2.5GB डेटा के अलावा दिया जा रहा है. यानी अगर किसी दिन आपका डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो जरूरत पड़ने पर इस अतिरिक्त 150GB डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह उन यूजर्स के लिए खास तौर पर काम का हो सकता है, जिनका डेटा इस्तेमाल कुछ दिनों में ज्यादा हो जाता है.

विज्ञापन
Image Credit-Airtel

प्लान में मिलते हैं ये अतिरिक्त फायदे

डेटा और कॉलिंग के अलावा इस सालाना प्लान में कुछ दूसरे फायदे भी दिए जा रहे हैं. यूजर्स को 12 महीने का Adobe Express Premium मिलता है. इसके अलावा Airtel की Airtel Safe सर्विस भी शामिल है. इसमें स्पैम कॉल की जानकारी, धोखाधड़ी वाले लिंक से सुरक्षा और OTP आधारित बैंकिंग फ्रॉड से बचाव जैसी सुविधाएं मिलती हैं. यूजर्स को फ्री HelloTune का फायदा भी मिलता है.

रोज करीब 11 रुपये का आएगा खर्च

अगर 3,999 रुपये की कीमत को 365 दिनों में बांटें, तो इस प्लान का रोज का खर्च करीब 10.96 रुपये आता है. यानी करीब 11 रुपये प्रतिदिन के खर्च में यूजर्स को रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. इसके अलावा फिलहाल 150GB अतिरिक्त डेटा भी मिल रहा है.

विज्ञापन

Jio के 3,599 रुपये प्लान से कितना अलग?

Airtel के इस प्लान की तुलना Jio के 3,599 रुपये वाले सालाना प्लान से भी की जा सकती है. Jio के इस प्लान में 120GB बोनस डेटा दिया जा रहा है. ऐसे में अतिरिक्त डेटा की बात करें तो Airtel का प्लान 30GB ज्यादा बोनस डेटा देता है. हालांकि, दोनों कंपनियों के प्लान में मिलने वाले दूसरे फायदे अलग-अलग हैं.

रिचार्ज से पहले ऑफर जरूर जांचें

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 150GB अतिरिक्त डेटा सीमित समय के लिए दिया जा रहा है. इसलिए अगर आप Airtel का 3,999 रुपये वाला सालाना प्लान लेने की सोच रहे हैं, तो रिचार्ज करने से पहले Airtel ऐप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नंबर के लिए उपलब्ध फायदे जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- Jio का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग, जानें कितनी है कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola