Airtel Recharge Plans Price Hike in India: भारतीय प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के नक्शेकदम पर चलते हुए दूसरे नंबर पर आने वाली टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी अपने प्लानों की कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में एयरटेल यूजर्स को भी अब रिचार्ज करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगा। रिलायंस जियो की ओर से 19 टैरिफ प्लानों के रेट बढ़ा गए हैं। जबकि, एयरटेल ने 15 टैरिफ प्लानों के रेट बढ़ा दिए हैं। कंपनी की ओर से प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के लिए टैरिफ में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया है। नई कीमतों के साथ प्लानों को 3 जुलाई, 2024 से लागू किया जाएगा। आइए जानते हैं एयरटेल के कौन-कौन से प्लान महंगे हो गए हैं?
कई रिचार्ज प्लानों के बढ़ा दिए रेट
एयरटेल के संशोधित प्रीपेड प्लानों में कई सारे पैकेज शामिल हैं। 28 दिन से लेकर 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान भी हैं, जो डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के फायदे के साथ आते हैं। कंपनी की ओर से 179 रुपये का 28 दिनों वाला रिचार्ज प्लान अब 199 रुपये का कर दिया गया है। 6GB डेटा की सुविधा के साथ आने वाला 455 रुपये का प्लान 509 रुपये का कर दिया गया है, जिसमें 84 दिनों की वैधता मिलती है। यहां तक की 365 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत भी 1799 रुपये से बढ़कर 1999 रुपये हो गई है।
Airtel Daily Data Plan Price Hikes
ऐसे रिचार्ज प्लान जिनके साथ रोजाना डेटा का फायदा दिया जाता है, उनकी कीमत भी बढ़ा दी गई है। रिवाइज्ड रेट की लिस्ट में प्रतिदिन 1GB डेटा वाला 265 रुपये का प्लान 299 रुपये का कर दिया गया है। जबकि, प्रतिदिन 1GB डेटा वाला 299 रुपये का प्लान 349 रुपये का कर दिया गया है। डेली 2.5GB डेटा वाले 359 रुपये के प्लान को 409 रुपये का कर दिया गया है। 28 दिन की वैधता के साथ रोजाना 3GB डेटा की सुविधा वाला प्लान 399 रुपये की जगह 449 रुपये का हो गया है। हालांकि, नए रेट 3 जुलाई से लागू होने हैं।
56 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान भी महंगे
- 56 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.5GB डेटा की सुविधा देने वाला प्लान 479 रुपये की जगह 579 रुपये का हो गया है।
- 56 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 2GB डेटा की सुविधा देने वाला प्लान 549 रुपये की जगह 649 रुपये का हो गया है।
84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान भी महंगे
बात करें 84 दिनों की वैधता के साथ आने वाले प्लानों की तो एयरटेल ने उनके भी रेट बढ़ा दिए हैं। प्रतिदिन 1.5GB डेटा वाले रिचार्ज की कीमत 719 रुपये की जगह 859 रुपये हो गई है। वहीं, प्रतिदिन 2GB डेटा वाला प्लान 839 रुपये की जगह 979 रुपये का हो गया है। वार्षिक प्लान का रेट भी बढ़ गया है। 3 जुलाई से एयरटेल ग्राहकों को 2999 रुपये की जगह 3599 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS के अलावा डेली 2GB डेटा की सुविधा मिलती है।
ये भी पढ़ें- JIO के 19 रिचार्ज प्लान हुए महंगे!
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
4 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
5 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
9 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
9 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines