Airtel Price Hike 2022: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने भारत में चुनिंदा टेलीकॉम सर्किलों में एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टेलीकॉम दिग्गज ने हरियाणा (Haryana) और ओडिशा (Odisha) में 155 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह नया प्रीपेड प्लान असीमित वॉयस कॉल और 300 एसएमएस के साथ 1 जीबी डेटा प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कंपनी ने इन टेलीकॉम सर्किलों यानी हरियाणा और ओडिशा में 99 रुपये के मिनिमम वैल्यू प्लान को भी बंद कर दिया है। इस प्लान में 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से 200MB डेटा और वॉयस कॉल की पेशकश की गई थी। इसके साथ 155 रुपये का प्रीपेड प्लान (Airtel Price Hike) हरियाणा और ओडिशा टेलीकॉम सर्कल में नया एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान बन गया है, जो मौजूदा कीमतों से लगभग 57 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि एयरटेल आने वाले दिनों में अपडेटेड प्रीपेड प्लान को देश भर के अन्य सभी टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध कराएगा। यह कदम कंपनी द्वारा शुरू किए जा रहे मूल्य वृद्धि के दूसरे दौर को चिह्नित करता है।

विज्ञापन

भारती एयरटेल ने पिछले नवंबर 2021 में भारत में प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कुछ ही समय बाद, कंपनी ने कहा था कि वो 2022 में देश में कीमतों में दूसरे दौर की बढ़ोतरी करेगी।

ऐसा लग रहा है कि एयरटेल ने भारत में टैरिफ बढ़ोतरी का दूसरा दौर शुरू कर दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि एयरटेल अकेली ऐसी कंपनी नहीं है जिसने पिछले साल अपने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। यह कदम Jio द्वारा शुरू किया गया था और बाद में Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने इसका अनुसरण किया। इस साल की शुरुआत में Vi ने भी पुष्टि की थी कि वह इस साल भारत में टैरिफ बढ़ोतरी के दूसरे दौर में जाएगी। अगर ये सच है, तो हमें जल्द ही भारत में टेलीकॉम टैरिफ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ