Airtel Family Postpaid Plan: एयरटेल ने अपने पोर्टल पर एक खास पोस्टपेड प्लान लिस्ट किया है, जो उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें एक ही बिल पर कई सिम चलाने होते हैं. इस प्लान में तीन सिम कार्ड का एक्सेस, ढेर सारा डेटा और प्रीमियम ऐप्स की मेंबरशिप जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. कीमत चाहे 999 रुपये हो, लेकिन इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स इसे एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन बनाते हैं. यानी ये एक परफेक्ट फैमिली प्लान हो सकता है.
699 रुपये वाला प्लान- डेटा और कॉलिंग की बेसिक जरूरतों के लिए
एयरटेल के पोर्टल पर 699 रुपये का प्लान भी मौजूद है. इस प्लान में यूजर्स को कुल 150GB डेटा मिलता है. कॉलिंग भी पूरी तरह अनलिमिटेड है, जिसमें रोमिंग कॉल शामिल हैं. इसके साथ ही SMS की सुविधा भी मिलती है, ताकि बेसिक काम आसानी से निपट जाएं.
999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान- तीन सिम चलेंगे एक ही पैक पर
एयरटेल का 999 रुपये का प्लान इसकी सबसे खास पेशकशों में से एक है. इसमें एक रेगुलर सिम और दो मुफ्त एड-ऑन सिम शामिल हैं. यानी कुल तीन सिम एक ही प्लान में एक्टिव रहते हैं. तीनों ही नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है, जिससे फैमिली या छोटे ग्रुप की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाती हैं.
Amazon Prime मुफ्त- 6 महीने तक एंटरटेनमेंट फ्री
इस प्लान के साथ यूजर्स को छह महीने के लिए Amazon Prime की सब्सक्रिप्शन दी जाती है. इसमें वेब सीरीज, फिल्में और प्राइम की दूसरी सर्विसेज का एक्सेस मिलता है. हालांकि, कंपनी ने ये साफ नहीं किया है कि यह सिर्फ मोबाइल वर्जन है या टीवी पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
JioHotstar का 1 साल का एक्सेस- स्पोर्ट्स और OTT दोनों
999 रुपये वाले प्लान में JioHotstar मोबाइल का पूरा 1 साल का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इससे यूजर्स लाइव क्रिकेट मैच, ओरिजिनल शो, नई फिल्में और वेब सीरीज आराम से देख सकेंगे. OTT कंटेंट पसंद करने वालों के लिए यह काफी बड़ा फायदा है.
Perplexity Pro AI फ्री- 17 हजार रुपये की सेवा मुफ्त
इस पोस्टपेड प्लान की एक और बड़ी खासियत है Perplexity Pro AI का मुफ्त सब्सक्रिप्शन. इसकी वार्षिक कीमत करीब 17 हजार रुपये होती है, लेकिन एयरटेल इस प्लान में इसे फ्री दे रहा है. इससे यूजर्स को प्रोफेशनल स्तर के AI फीचर्स का एक्सेस मिलता है.
Google One स्टोरेज- 100GB क्लाउड स्पेस भी मिलेगा
डेटा स्टोरेज की जरूरत रखने वाले लोगों के लिए इस प्लान में Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज भी दिया गया है. इससे फोटोज, डॉक्यूमेंट और दूसरी फाइलें सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन सेव की जा सकती हैं.
महीने भर के लिए 150GB डेटा
एयरटेल के 999 रुपये वाले प्लान में कुल 150GB डेटा दिया जाता है. इसमें से 90GB मेन प्लान में और 30GB एड-ऑन सिम्स के लिए मिलता है. तीन लोग मिलकर इसे आसानी से मैनेज कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 251 रुपये में 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और SMS, BSNL ने किया स्टूडेंट्स को सरप्राइज, ये है ऑफर लिमिट
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 hr agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
3 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
7 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines