Airtel OTT Subscription Plans: क्या आप भी एयरटेल यूजर हैं? अगर हां, तो आज हम आपके लिए एक दो नहीं बल्कि 7 सबसे जबरदस्त प्लान लेकर आए हैं जिसमें फ्री OTT सब्सक्रिप्शन देखने को मिल रहा है। ये OTT सब्सक्रिप्शन कंपनी एक्सस्ट्रीम प्ले ऐप के जरिए दे रही है। जो 15 से ज्यादा ओवर-द-टॉप कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंच दे रहा है। इसमें 359 रुपये से लेकर 1,499 रुपये तक के एयरटेल प्रीपेड प्लान शामिल हैं। साथ ही इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिल रहा है। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं…
359 रुपये का प्रीपेड प्लान
ये प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें हर दिन 2GB डाटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। साथ ही प्लान में 20+ ओटीटी प्लेटफार्म का फ्री एक्सेस एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले के जरिए मिल रहा है।
399 रुपये का प्रीपेड प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और यह हर दिन 3GB डाटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल और 100 एसएमएस के साथ आता है। इस प्लान में भी आपको 20+ ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- WhatsApp पर वीडियो कॉल वो भी चश्मे से?
499 रुपये का प्रीपेड प्लान
इस प्लान में भी आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3 जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा मितली है। इसके अलावा प्लान में 149 रुपये का डिजनी + हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन फ्री मिल रहा है।
699 रुपये का प्रीपेड प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी, हर दिन 3 जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। इसमें 56 दिनों के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी मिल रही है।
869 रुपये का प्रीपेड प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही प्लान में आपको हर दिन 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा, 3 महीने के लिए प्लान में डिजनी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशिप मिल रही है।
999 रुपये का प्रीपेड प्लान
इस प्लान में भी आपको 84 दिनों की वैलिडिटी, हर दिन 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। साथ ही प्लान में 84 दिनों के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप भी मिल रही है।
1,499 रुपये का प्रीपेड प्लान
84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाला ये प्लान हर दिन 3 जीबी डाटा ऑफर करता है। प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा प्लान में 84 दिनों के लिए नेटफ्लिक्स बेसिक मेंबरशिप और अपोलो 24/7 की मेंबरशिप मिल रही है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
8 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
11 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
12 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
15 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines