Airtel का डिजिटल हथियार, अब WhatsApp पर ठगी करने वालों की खैर नहीं

ऑनलाइन ठगी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अब Airtel लेकर आया है एक खास AI सुरक्षा सेवा, जो WhatsApp, SMS या वेबसाइट के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को रोकेगी। ये नई टेक्नोलॉजी खतरे को पहचानकर फर्जी लिंक खोलने से पहले ही आपको सतर्क कर देगी।

Airtel

Airtel

विज्ञापन

आज के समय में लोग मोबाइल और इंटरनेट की मदद से कई काम आसानी से कर लेते हैं जैसे बैंक से पैसे भेजना, ऑनलाइन खरीदारी करना, किसी से चैट करना या वीडियो कॉल करना। लेकिन जैसे-जैसे ये सुविधाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे ठगी करने वाले लोग भी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हर दिन हजारों लोग किसी नकली लिंक या झूठे मैसेज पर भरोसा करके अपना पैसा और जरूरी जानकारी खो बैठते हैं। खासकर WhatsApp, Facebook, Telegram जैसे ऐप्स पर या फिर ईमेल, ब्राउजर और SMS से आने वाले लिंक सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। इनसे सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

Airtel की नई AI सुरक्षा सेवा का ऐलान

इन्हीं खतरों से लोगों को बचाने के लिए देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने एक नया और आसान तरीका शुरू किया है। Airtel ने एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी (AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर आधारित सुरक्षा सिस्टम बनाया है, जो फर्जी और धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों को तुरंत पहचान लेगा और उन्हें खुलने से रोक देगा। अच्छी बात ये है कि यह सेवा सिर्फ WhatsApp या Instagram तक ही नहीं, बल्कि सभी ऐप्स, वेब ब्राउजर, ईमेल और SMS पर भी काम करेगी। यानी अगर कोई ग्राहक गलती से किसी खतरनाक वेबसाइट को खोलने की कोशिश करेगा तो असली वेबसाइट की जगह एक चेतावनी वाला पेज खुलेगा। उसमें साफ लिखा होगा कि ये साइट क्यों ब्लॉक की गई है, ताकि लोग समय रहते सतर्क हो सकें।

Advertisment

Airtel की नई AI सुरक्षा सेवा का ऐलान

Airtel का कहना है कि यह नई सुरक्षा सेवा अभी सिर्फ हरियाणा में शुरू की गई है, लेकिन जल्दी ही इसे पूरे देश में शुरू किया जाएगा। सबसे अच्छी बात ये है कि यह सेवा Airtel के सभी मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बिलकुल मुफ्त में मिलेगी। इस सुविधा के लिए न तो कोई ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा और न ही कोई सेटिंग बदलनी होगी। यह अपने आप (ऑटोमेटिक) चालू हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि पिछले 6 महीनों में जब इसका टेस्ट किया गया, तो इसने बहुत अच्छा काम किया। अब यह सेवा असली दुनिया में इस्तेमाल के लिए पूरी तरह तैयार है।

Airtel का वादा नेटवर्क को पूरी तरह सुरक्षित बनाएंगे

इस सेवा के पीछे Airtel की एक खास टेक्नोलॉजी काम करती है। ये टेक्नोलॉजी इंटरनेट पर आने-जाने वाले डेटा को ध्यान से चेक करती है। यह दुनिया भर की खतरनाक वेबसाइटों की लिस्ट से मिलान करती है और अपने खुद के सुरक्षा सिस्टम से यह पहचानती है कि कौन-सी लिंक धोखाधड़ी वाली हो सकती है। जैसे ही कोई फर्जी लिंक मिलता है, यह तुरंत उसे ब्लॉक कर देती है। Airtel के उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर, गोपाल विट्ठल ने कहा, “हम तब तक मेहनत करते रहेंगे जब तक हमारा नेटवर्क पूरी तरह सुरक्षित और धोखाधड़ी से मुक्त नहीं हो जाता।” इस नए सिस्टम से उम्मीद है कि लाखों लोग जो मोबाइल और इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब ऑनलाइन ठगी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ