हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी! रिचार्ज के साथ भेज सकेंगे दिल की बात, वेलेंटाइन डे पर आया स्पेशल फीचर

अब Airtel रिचार्ज सिर्फ बैलेंस भरने तक सीमित नहीं रहा. कंपनी ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे आप अपने किसी खास को रिचार्ज के साथ दिल छू लेने वाला मैसेज भी भेज सकते हैं. वैलेंटाइन डे पर शुरू हुआ यह फीचर डिजिटल गिफ्टिंग का नया ट्रेंड बना सकता है. जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन
एयरटेल का वेलेंटाइन डे स्पेशल ऑफर. (Photo- News24 Gfx)

Airtel Special Valentine Offer: अब मोबाइल रिचार्ज सिर्फ बैलेंस या डेटा भरने का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह आपके अपने लोगों के लिए एक छोटा सा डिजिटल गिफ्ट भी बन सकता है. वैलेंटाइन डे के मौके पर Bharti Airtel ने ऐसा ही एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे यूजर्स रिचार्ज के साथ अपने दिल की बात भी भेज सकेंगे. यह फीचर खास मौकों को और भी यादगार बनाने की कोशिश है.

क्या है Airtel का नया फीचर

एयरटेल ने ‘Gift a Recharge with a Special Note’ नाम से नया फीचर लॉन्च किया है. इसके जरिए यूजर्स अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के किसी भी सदस्य के नंबर पर रिचार्ज करते समय एक पर्सनल मैसेज भी भेज सकते हैं. डिजिटल दौर में जहां ज्यादातर बातचीत ऑनलाइन होती है, वहां यह फीचर रिश्तों में एक अलग और पर्सनल टच जोड़ने का काम करेगा. कंपनी का मानना है कि इससे लोग जुड़े रहने के साथ अपनी भावनाएं भी बेहतर तरीके से जाहिर कर पाएंगे.

कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल

विज्ञापन

इस सुविधा का उपयोग Airtel Thanks App के जरिए किया जा सकता है. यूजर को ऐप में जाकर उस मोबाइल नंबर को चुनना होगा, जिस पर वह रिचार्ज गिफ्ट करना चाहता है. इसके बाद अपनी पसंद का कोई भी प्लान चुनकर उसमें एक खास मैसेज लिखा जा सकता है. यही मैसेज इस रिचार्ज को एक साधारण ट्रांजेक्शन से खास गिफ्ट में बदल देता है. उदाहरण के लिए, आप अपने किसी खास व्यक्ति के लिए प्यार या शुभकामना भरा संदेश जोड़ सकते हैं.

रिचार्ज अब बनेगा इमोशनल कनेक्ट

विज्ञापन

अब तक मोबाइल रिचार्ज को सिर्फ जरूरत के तौर पर देखा जाता था, लेकिन इस नए फीचर के बाद यह एक इमोशनल कनेक्शन का जरिया भी बन सकता है. खास मौकों जैसे वैलेंटाइन डे, बर्थडे या एनिवर्सरी पर यह एक छोटा लेकिन उपयोगी डिजिटल गिफ्ट साबित हो सकता है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो दूर रहते हैं, यह फीचर रिश्तों में अपनापन बनाए रखने में मदद कर सकता है.

कंपनी का कहना है कि इस पहल से डिजिटल गिफ्टिंग को बढ़ावा मिलेगा और प्लेटफॉर्म पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव बनेगा. आने वाले समय में टेलिकॉम सेवाएं सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि यूजर्स के लिए एक भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम भी बन सकती हैं.

विज्ञापन

सुरक्षा के लिए नया फीचर

एयरटेल ने हाल के दिनों में यूजर्स की सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया है. कंपनी ने फेक OTP से बचाने के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर शुरू किया है. यह फीचर संदिग्ध कॉल के दौरान मिलने वाले फर्जी OTP को कुछ ही सेकेंड में पहचान लेता है और स्क्रीन पर पॉप-अप अलर्ट के जरिए यूजर को चेतावनी देता है. इससे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब कॉल के दौरान ही मिलेगा फ्रॉड अलर्ट, AI सिस्टम देगा तुरंत चेतावनी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola