Airtel यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब कॉल के दौरान ही मिलेगा फ्रॉड अलर्ट, AI सिस्टम देगा तुरंत चेतावनी

OTP शेयर करने की एक छोटी सी गलती आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है. बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए Airtel ने नया AI सिस्टम लॉन्च किया है, जो कॉल के दौरान ही आपको अलर्ट कर देगा. अब ठगों का खेल मुश्किल होने वाला है, क्योंकि यह फीचर समय रहते खतरे की चेतावनी देगा.

Airtel

Airtel ने लॉन्च किया स्मार्ट AI सुरक्षा सिस्टम.

विज्ञापन

Airtel AI Fraud Alert: ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सबसे ज्यादा नुकसान लोगों को OTP शेयर करने की गलती से होता है. ठग कभी बैंक अधिकारी तो कभी डिलीवरी या कस्टमर केयर बनकर लोगों को झांसे में लेते हैं. इसी खतरे को देखते हुए Airtel ने अपने ग्राहकों की सुरक्षा के लिए एक नया AI-पावर्ड फ्रॉड अलर्ट सिस्टम शुरू किया है, जो कॉल के दौरान आपको समय रहते सावधान कर सकता है.

OTP फ्रॉड बना बड़ी समस्या

आजकल ठग नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं. वे डिलीवरी, बैंक अपडेट, KYC या कस्टमर सपोर्ट का बहाना बनाकर कॉल करते हैं और जल्दी-जल्दी बात करके लोगों से OTP मांग लेते हैं. कई लोग बिना सोचे-समझे OTP शेयर कर देते हैं, जिसके बाद उनके बैंक खाते या डिजिटल सेवाओं से जुड़ी जानकारी का गलत इस्तेमाल हो जाता है.

विज्ञापन

AI से मिलेगा तुरंत अलर्ट

Airtel का नया सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है. अगर किसी कॉल के दौरान आपके फोन पर बैंक से OTP आता है, तो यह सिस्टम तुरंत अलर्ट देकर आपको चेतावनी देता है कि कॉल पर रहते हुए OTP साझा करना जोखिम भरा हो सकता है. इससे यूजर को तुरंत समझ आ जाता है कि मामला संदिग्ध हो सकता है.

फ्रॉड रोकने के लिए खास तैयारी

विज्ञापन

कंपनी का कहना है कि इस फीचर को खास तौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह संभावित धोखाधड़ी की स्थिति को पहचान सके. इसका मकसद यह है कि लोग समय रहते सतर्क हो जाएं और ठगी का शिकार होने से बच सकें. यह कदम डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

पहले भी लागू किए जा चुके हैं सुरक्षा फीचर्स

विज्ञापन

पिछले दो सालों में Airtel ने कई AI-आधारित सुरक्षा उपाय शुरू किए हैं. इनमें खतरनाक और संदिग्ध लिंक को ब्लॉक करना, स्पैम कॉल की पहचान करना और यूजर्स को पहले से चेतावनी देना शामिल है. कंपनी के अनुसार, इन कदमों से नेटवर्क पर होने वाले फ्रॉड के मामलों में कमी आई है.

फिलहाल यहां शुरू, जल्द मिलेगा सभी को

विज्ञापन

Airtel का यह नया AI फ्रॉड अलर्ट सिस्टम फिलहाल हरियाणा में सक्रिय किया गया है. कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है और अगले दो हफ्तों में इसे देशभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने की योजना है. आने वाले समय में यह फीचर लाखों यूजर्स को OTP से जुड़े फ्रॉड से बचाने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ