125 रुपये से कम में इस कंपनी के पैक में मिलेगा 20GB तक हाई-स्पीड इंटरनेट और OTT का मजा

टेलीकॉम कंपनी ने 125 रुपये से कम के किफायती डेटा पैक लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स में 20GB तक हाई-स्पीड डेटा और कुछ पैक्स के साथ OTT ऐप्स का फ्री ऐक्सेस मिलता है. जानें हर पैक की कीमत, डेटा और वैलिडिटी.

data

Photo From Pexels

विज्ञापन

Airtel Cheapest Data Packs 2025: आजकल हर किसी का सबसे बड़ा टेंशन होता है कि रिचार्ज प्लान में मिलने वाला डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है. ऐसे में जरूरत पड़ने पर नेट स्लो चलने लगता है. लेकिन अब चिंता की बात नहीं है, क्योंकि एयरटेल आपके लिए लेकर आया है 125 रुपये से कम के स्पेशल डेटा पैक. इन पैक्स में आपको 20GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. कुछ पैक्स के साथ तो OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है.

121 रुपये वाला डेटा पैक

यह पैक उन लोगों के लिए बढ़िया है जो महीनेभर तक हल्का-फुल्का इंटरनेट यूज करते हैं. इस पैक की वैलिडिटी 30 दिन है और इसमें आपको 6GB डेटा मिलेगा.

Advertisment

100 रुपये वाला डेटा पैक

अगर आप OTT के शौकीन हैं तो यह पैक आपके काम का है. 100 रुपये वाला पैक 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें भी आपको 6GB डेटा मिलेगा. खास बात यह है कि इसके साथ आपको 22 से ज्यादा OTT ऐप्स का ऐक्सेस फ्री मिलता है.

99 रुपये वाला डेटा पैक

जो यूजर्स ज्यादा डेटा की तलाश में हैं, उनके लिए यह पैक बेस्ट है. इसमें आपको सिर्फ 2 दिन की वैलिडिटी के साथ 20GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. हालांकि लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी.

विज्ञापन

77 रुपये वाला डेटा पैक

अगर आपका इंटरनेट यूज थोड़ा-बहुत है तो यह पैक परफेक्ट है. 77 रुपये के इस पैक में आपको 7 दिन की वैलिडिटी और 5GB डेटा मिलता है.

49 रुपये वाला डेटा पैक

कम बजट और ज्यादा डेटा चाहने वालों के लिए यह शानदार ऑप्शन है. इस पैक में आपको सिर्फ एक दिन के लिए 20GB डेटा मिलता है. लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी.

विज्ञापन

33 रुपये वाला डेटा पैक

यह पैक बेहद किफायती है और सिर्फ एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें आपको 2GB डेटा मिलेगा.

Airtel डेटा पैक (125 रुपये से कम)

पैक कीमतवैलिडिटीडेटा बेनिफिट्सएक्स्ट्रा फायदे
121 रुपये30 दिन6GB
100 रुपये30 दिन6GB22+ OTT ऐप्स का फ्री ऐक्सेस
99 रुपये2 दिन20GB हाई-स्पीडलिमिट के बाद 64Kbps स्पीड
77 रुपये7 दिन5GB
49 रुपये1 दिन20GB हाई-स्पीडलिमिट के बाद 64Kbps स्पीड
33 रुपये1 दिन2GB

एयरटेल के ये छोटे-छोटे डेटा पैक उन लोगों के लिए शानदार हैं जिन्हें लिमिट खत्म होने के बाद भी एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत होती है. इसमें से कौन सा पैक आपके लिए सही रहेगा, यह आपके इंटरनेट यूज पर डिपेंड करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ