Airtel Cheapest Data Recharge Plans: रिचार्ज करने की बात आती है तो हम सभी सबसे पहले अपने बजट पर ध्यान देने के साथ रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स पर पहले गौर करते हैं। आमतौर पर सभी प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं, लेकिन जब इंटरनेट की जरूरत होती है तो हम ऐसे डेटा प्लान की तलाश में रहते हैं जो सस्ता हो। अगर आप भी डेटा रिचार्ज की तलाश में रहते हैं तो आइए आपको एक या दो नहीं बल्कि 5 सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देते हैं।
जी हां, आज हम आपके लिए टेलीकॉम दुनिया में दूसरे नंबर पर आने वाली कंपनी एयरटेल के दो सस्ते डेटा प्लान लेकर आए हैं, जिनके साथ आपको इंटरनेट को चलाने की सुविधा मिल सकेगी।
Airtel Data Plans
एयरटेल अपने ग्राहकों को 100 रुपये से कम कीमत में कई डेटा प्लान ऑफर करता है। आप 19 रुपये से लेकर 99 रुपये तक के आने वाले डेटा प्लान को अपना सकते हैं।
Airtel Rs 19 Recharge Plan
एयरटेल अपने ग्राहकों को 19 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, जो असल में एक डेटा प्लान है। इसके साथ 1GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद भी अगर इंटरनेट का यूज करना चाहते हैं तो आप 50 पैसे के हिसाब से प्रति MB का इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल के इस डेटा पैक की वैधता 1 दिन की है।
Airtel Rs 29 Data Plan
एयरटेल का 29 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी 1 दिन की वैधता के साथ आता है, लेकिन इसके साथ आपको अधिक जीबी का फायदा मिल जाता है। आप 1 दिन के लिए 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sasta Recharge! 599 रुपये के रिचार्ज से बचेंगे 3 हजार रुपये
Airtel Rs 49 Recharge Plan
एयरटेल का 49 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी अधिक जीबी बेनिफिट के साथ आता है। आप इस प्लान के साथ 6GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इस डेटा पैक की वैधता भी 1 दिन की ही है। बस फर्क डेटा पैक में मिलने वाले जीबी का है।
Airtel Rs 58 Recharge Plan
एयरटेल की ओर से एक खास डेटा प्लान और दिया जाता है जो बिना किसी वैधता प्रतिबंध के आता है और इसमें डेटा का फायदा भी ज्यादा मिलता है। इस प्लान के साथ आप 3GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं। जबकि, डेटा लिमिट खत्म हो जाने पर आप प्रति MB का यूज 50p के चार्ज के साथ कर सकते हैं। एयरटेल थैंक्स ऐप से रिचार्ज करने पर आप मुफ्त 2GB डेटा कूपन का फायदा उठा सकते हैं। इस तरह से आपको 58 रुपये के रिचार्ज में कुल 5GB डेटा का फायदा मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें- Airtel vs Jio vs Vi: हर दिन मिलेगा 3GB का फायदा
Airtel Data Plans under Rs 100
एयरटेल की ओर से दो डेटा प्लान ऑफर किए जाते हैं जिनमें एक की कीमत 98 रुपये और एक की कीमत 99 रुपये है। दोनों प्लान में अलग-अलग बेनिफिट्स शामिल हैं। 98 रुपये के डेटा पैक के साथ मौजूदा प्लान के होने तक 5GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। लिमिट खत्म हो जाने पर प्लान के साथ 50 पैसा प्रति एमबी का चार्ज लगता है। इसके अलावा 30 दिनों के लिए विंक म्यूजिक प्रीमियम का फायदा मिलता है।
बात करें 99 रुपये के डेटा पैक की तो इसके साथ प्रति दिन 20GB डेटा की सुविधा मिलती है। ये डेटा पैक 2 दिनों की वैधता के साथ आता है। आप इस प्लान के साथ कुल 40GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट!
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
21 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines