अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगवाने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल नए Wi-Fi कनेक्शन पर अपने ग्राहकों को 1000 रुपेय का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर खास तौर पर अमेजन इंडिया के साथ पार्टनरशिप में शुरू किया गया है।
कैसे मिलेगा 1000 का फायदा
एयरटेल के इस ऑफर में ग्राहकों को सीधे एक ही 1000 का वाउचर नहीं मिलेगा। बल्कि, कंपनी की ओर से 100 रुपये के 10 अलग-अलग वाउचर दिए जाएंगे। इनका इस्तेमाल आप हर महीने आने वाले बिल में कर सकेंगे। यानी अगले 10 महीनों तक आपके बिल पर 100 की छूट मिलेगी।
किन प्लान्स पर मिलेगा लाभ
ये डिस्काउंट वाउचर कई ब्रॉडबैंड प्लान्स पर लागू होंगे। इनमें 599/699, 899, 1199, 1599 और 3999 वाले प्लान शामिल हैं। ये वाउचर किसी और को ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे और केवल पहले 10 महीनों तक ही मान्य रहेंगे।
ये भी पढ़ें- मार्केट में आएगा दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर वाला OnePlus Pad 3, जानें कीमत और फीचर्स
कैसे रिडीम होंगे वाउचर
ग्राहक अपने मिले हुए वाउचर को Airtel Thanks App के जरिए रिडीम कर सकते हैं। हर महीने एक बिल पर सिर्फ एक ही वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मतलब है कि 10 महीनों तक हर बिल पर आपको लगातार 100 की छूट मिलती रहेगी।
इंस्टॉलेशन और राउटर का फायदा
अगर आप 2500 रुपए का एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो कंपनी आपको इंस्टॉलेशन और राउटर मुफ्त देगी। यानी आपको अलग से इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं देना होगा। यह डील उन ग्राहकों के लिए और भी बेहतर है जो लंबे समय के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेना चाहते हैं।
बुकिंग का आसान तरीका
नया Airtel Wi-Fi कनेक्शन बुक करने के लिए आप सीधे अमेजन पर जा सकते हैं। इसके लिए केवल 99 का बुकिंग अमाउंट देना होगा। यह रकम बाद में इंस्टॉलेशन के समय एडजस्ट कर दी जाएगी। बुकिंग करने के 24 घंटे के भीतर एयरटेल का एक्जीक्यूटिव आपसे संपर्क करेगा और इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी करेगा।
ये भी पढ़ें- 31 अगस्त तक शानदार मौका, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा 4999 का प्लान
संबंधित खबरें
iPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
33 mins agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
17 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
20 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
21 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines