मार्केट में आएगा दमदार डिस्प्ले और प्रोसेसर वाला OnePlus Pad 3, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 3 लॉन्च कर दिया है। हालांकि यह टैबलेट अगले महीने से बिक्री पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। तो आइए जानते है कि OnePlus Pad 3 कब मार्केट में आएगा और क्या होंगे इसके स्पेसिफिकेशन।

OnePlus Pad 3

Credit: News 25 Graphics

विज्ञापन

One Plus ने आखिरकार भारत में अपने नए टैबलेट OnePlus Pad 3 की बिक्री की तारीख का ऐलान कर दिया है। जून में OnePlus 13s के साथ इसे पहली बार दिखाया गया था, लेकिन तब इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी चुप थी। अब साफ हो गया है कि यह टैबलेट आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए कब उपलब्ध होगा।

OnePlus Pad 3 को 5 सितंबर दोपहर 12 बजे से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। यह दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा पहला 12GB RAM + 256GB स्टोरेज में और दूसरा 16GB RAM + 512GB स्टोरेज में।

Advertisment

दो कलर ऑप्शन्स

कलर ऑप्शंस में कंपनी Frosted Silver और Storm Blue पेश कर रही है। इसकी कीमत का सस्पेंस तो लॉन्च के दिन ही खत्म होगास, लेकिन उम्मीद है कि इसका प्राइज करीब 45,000-50,000 रुपये के बीच रह सकता है।

शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस

यह टैबलेट 13.2-इंच के बड़े 3.4K LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट और Adreno 830 GPU प्रोसेसर होगा। कंपनी के दावे के मुताबिक टैबलेट सपोर्टेड गेम्स को 120fps पर चला सकता है।

विज्ञापन

सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

OnePlus Pad 3 OxygenOS 15 (Android 15) पर काम करता है। इसमें गूगल के लेटेस्ट AI टूल्स जैसे Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट है। इसके अलावा OnePlus ने खुद के AI फीचर्स भी जोड़े हैं जैसे AI Translation, AI Summary, AI Write और AI Speak।

कैमरा और ऑडियो एक्सपीरियंस

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए यह अच्छा विकल्प साबित होगा। ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें 8 स्पीकर लगे हैं जो LHDC ऑडियो कोडेक और Hi-Res Audio Wireless सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं।

विज्ञापन

बैटरी और कनेक्टिविटी

OnePlus Pad 3 में 12,140mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। हालांकि, यह टैबलेट केवल Wi-Fi मॉडल है, इसमें सिम कार्ड का सपोर्ट नहीं है।

एक्सेसरीज का साथ

काम और क्रिएटिविटी को आसान बनाने के लिए कंपनी ने इसके साथ OnePlus Stylo 2 और OnePlus Smart Keyboard भी पेश किए हैं। यानी चाहें काम करना हो या डिजाइनिंग, यह टैबलेट हर जरूरत को पूरा कर सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ