Airtel AI-Powered Spam Detection Solution: भारती एयरटेल ने देश में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने करोड़ों ग्राहकों को स्पैम कॉल और मैसेज से बचाने के लिए एक नया AI-बेस्ड स्पैम फिल्टर लॉन्च किया है। यह फिल्टर पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए उपलब्ध होगा। अगर आप भी बहुत ज्यादा स्पैम कॉल या मैसेज से परेशान हो गए हैं तो ये फ़िल्टर आपकी काफी ज्यादा मदद कर सकता है। चलिए जानते हैं ये कैसे काम करेगा…
कैसे काम करता है ये फिल्टर?
बता दें कि यह फिल्टर नेटवर्क और आईटी सिस्टम के साथ मिलकर दो लेवल पर काम करता है। कंपनी का नया एआई एल्गोरिदम स्पैम कॉल और एसएमएस का डिटेल्ड एनालिसिस करके उसे पहचानता है। यह सिस्टम हर दिन अरबों कॉल और मैसेज का एनालिसिस कर सकता है और सस्पीशियस एक्टिविटी को तुरंत पहचान लेता है। इतना ही नहीं ये फिल्टर मालिसियस लिंक वाले मैसेज को भी पहचानता है और यूजर्स को इसकी चेतावनी देता है।
क्या है इसके फायदे?
- स्पैम फ्री एक्सपीरियंस: अब आपको अनवांटेड कॉल्स और मैसेज से परेशान होने की जरूरत नहीं।
- सेफ ब्राउज़िंग: इतना ही नहीं ये AI-वाला स्पैम फिल्टर सेफ ब्राउज़िंग में भी आपकी मदद करेगा। आप मालिसियस लिंक से बच पाएंगे।
- ऑटोमैटिक और फ्री: यह सर्विस पूरी तरह से ऑटोमेटिक तरीके से काम करेगी और सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए फ्री है।
क्यों है AI-वाला स्पैम फिल्टर इतना खास?
स्पैम कॉल और मैसेज एक बड़ी समस्या हैं जो न केवल हमारे समय बर्बाद करती हैं बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करती हैं। एयरटेल का यह नया फिल्टर इस समस्या का समाधान लग रहा है। एयरटेल का AI-बेस्ड स्पैम फिल्टर एक बड़ा कदम है जो हमारे कम्युनिकेशन को सिक्योर बनाता है। यह न केवल हमारे समय बचाता है बल्कि हमें धोखाधड़ी से भी बचाता है। बता दें कि जियो की तरफ से अभी आपको ऐसी कोई सुविधा नहीं मिलती।
ये भी पढ़ें : SBI के लाखों खाताधारकों के लिए गुडन्यूज, ATM से पैसे निकालने को डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
5 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
6 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
9 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
10 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
11 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines