SBI के लाखों खाताधारकों के लिए गुडन्यूज, ATM से पैसे निकालने को डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं

Withdraw Cash Without ATM Card: एटीएम मशीन से पैसा निकालने के लिए ATM कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन अब एटीएम कार्ड नहीं भी है तो ग्राहक पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए बस आपके पास फोन होना चाहिए।

cash withdrawal without atm card

Withdraw Cash Without ATM Card: टेक्नोलॉजी दिन ब दिन एडवांस होती जा रही है। बैंकों में पैसे निकालने के लिए लाइनें में ना लगना पड़े इसके लिए ATM आए। जिसमें बिना परेशान हुए मिनटों में पैसे निकाले जा सकते हैं। इससे पैसे निकालने के लिए ATM कार्ड की जरूरत होती थी, जो अब नहीं होगी। जी हां, अब एटीएम से पैसे निकालने के लिए आपके पास फोन का होना जरूरी होता है। इससे धोखाधड़ी के मामलों में भी कमी आएगी।

विज्ञापन

QR कोड से निकालें पैसे

कई बैंकों में पहले ही ग्राहकों के लिए बिना कार्ड की सुविधा लाई जा चुकी है। लेकिन रिजर्व बैंक ने इसके दायरे को बढ़ा दिया है। अब SBI के एटीएम में भी पैसे निकालने के लिए कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए आपके पास केवल एक स्मार्टफोन होना जरूरी है। जिसके जरिए यूपीआई से पैसे निकाले जा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसे निकालें पैसे?

पैसे निकालने के लिए ATM पर जाएं। एटीएम में आपको दो ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें पहला UPI और दूसरा कैश का होगा। इसके बाद यूपीआई पर क्लिक करें। इसके बाद कितना कैश निकालना है इसके बारे में पूछा जाएगा, उसमें अमाउंट एंटर करें। इसके बाद स्क्रीन पर QR कोड खुलकर सामने आ जाएगा। उसको अपने फोन में मौजूद BHIM, Paytm, GPay, PhonePe किसी भी ऐप से स्केन करें। इसके बाद अपना बैंक का चुनाव करके पिन डालें। इसके बाद सक्सेसफुल पेमेंट का मैसेज आ जाएगा। अब स्क्रीन पर कंटिन्यू का बटन दिखेगा, जिसपर क्लिक करके आप अपनी ट्रांजेक्शन की जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद जितना अमाउंट आपने डाला था वो निकल आएगा।

एटीएम कार्ड से पैसे निकालना सेफ है, लेकिन कई बार इसमें ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आते हैं। कार्ड स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ