Air Purifier Buying Guide: सर्दियां शुरू होते ही Delhi-NCR समेत देश के कई बड़े शहरों में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ने लगती है. जहरीली हवा से बचने के लिए लोग बड़े पैमाने पर एयर प्यूरीफायर खरीद रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग नहीं जानते कि हर कमरे के लिए एक जैसा प्यूरीफायर सही नहीं होता. गलत मॉडल खरीदने पर हवा भी ठीक से साफ नहीं होगी और बिजली का खर्च भी बढ़ सकता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि आपके कमरे के साइज, उपयोग और जरूरत के हिसाब से कौन-सा एयर प्यूरीफायर सबसे बेहतर है.
CADR क्या होता है और क्यों जरूरी है?
किसी भी एयर प्यूरीफायर की क्षमता उसके CADR (Clean Air Delivery Rate) से तय होती है. यह बताता है कि प्यूरीफायर एक मिनट में कितनी साफ हवा कमरे में छोड़ सकता है. CADR जितना ज्यादा होगा, कमरे की हवा उतनी जल्दी साफ होगी. यह रेटिंग बाहरी लैब्स द्वारा प्रमाणित होती है, जिससे आप भरोसे के साथ मॉडल चुन सकते हैं.
कमरे के साइज के अनुसार कैसे चुनें CADR?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि एयर प्यूरीफायर का CADR आपके कमरे के क्षेत्रफल का कम से कम दो-तिहाई होना चाहिए. जैसे अगर आपका कमरा 200 sq ft का है, तो 150 से 200 CADR वाला प्यूरीफायर पर्याप्त रहेगा.
छोटे बेडरूम के लिए: 150-200 CADR
बड़े कमरों या लिविंग रूम के लिए: 200+ CADR
चूंकि प्यूरीफायर अक्सर 24 घंटे चलते हैं, इसलिए ऐसा मॉडल लें जिसका नॉइज लेवल 55dB से कम हो, ताकि नींद या बातचीत में दिक्कत न आए.
HEPA फिल्टर: हवा के सबसे छोटे कण भी फिल्टर करता है
HEPA (High Efficiency Particulate Air) फिल्टर हवा में मौजूद धुआं, धूल, पराग, बैक्टीरिया और वायरस तक को रोक सकता है. यह 0.3 माइक्रोन तक के कणों को पकड़ लेता है. HEPA फिल्टर के ग्रेड भी अलग होते हैं-H10 से H12 मध्यम क्षमता वाले होते हैं, जबकि H13 और H14 सबसे ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं और 99.95% से ज्यादा कणों को हटाते हैं.
अधिकतर प्यूरीफायर में तीन-लेयर फिल्ट्रेशन मिलता है-प्री-फिल्टर, HEPA फिल्टर और कार्बन फिल्टर, जो हवा को चरणबद्ध तरीके से साफ करते हैं और गंध भी दूर करते हैं.
कितनी बिजली खर्च करता है एयर प्यूरीफायर?
अधिकांश एयर प्यूरीफायर 30W से 100W पावर का उपयोग करते हैं. अगर आपका कमरा 15×15 फीट का है, तो 40–50W का मॉडल पर्याप्त है. इसे पूरे महीने 24 घंटे चलाने पर लगभग 60-100 रुपये की बिजली खर्च होती है, यानी यह काफी किफायती डिवाइस है.
जरूरत और कमरे के हिसाब से चुनें मॉडल
अगर कमरे का आकार, CADR, HEPA ग्रेड और बिजली की खपत को ध्यान में रखकर एयर प्यूरीफायर खरीदा जाए, तो वह न केवल हवा को सही तरीके से साफ करेगा बल्कि खर्च भी कम करेगा. सही जानकारी आपको एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण दे सकती है.
ये भी पढ़ें- क्या आप खरीदेंगे iPhone रखने के लिए ये 20,000 का पॉकेट? Apple के इस नए लॉन्च में लोगों को चौंकाया
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
5 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
6 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
19 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines