गर्मियां आते ही लोग AC और कूलर की मदद लेते है, जो बाहर की चिलचिलाती गर्मी से आपको राहत दिलाते हैं। जैसे कि हम AC का इस्तेमाल करते समय कुछ खास ध्यान रखते हैं। उसी तरह कूलर का इस्तेमाल करते हुए भी आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। कई बार लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से कूलर ठंडी हवा देने के बजाय गर्म हवा फेंकने लगता है। अगर आप भी अपने कूलर से पूरी ठंडक नहीं पा रहे हैं और आपको लग रहा है कि यह हीटर की तरह काम कर रहा है, तो हो सकता है कि आप भी कुछ आम गलतियां कर रहे हों। ऐसे में अगर आपने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो आपकी तबियत भी खराब हो सकती है।
कूलर में सही मात्रा में पानी न भरना
अगर आपको कूलर से ठंडी हवा चाहिए तो जरूरी है कि इसमें सही मात्रा में पानी भरा जाए। ऐसे में अगर टंकी में पानी कम रहेगा, तो कूलर की कूलिंग पैड सूख जाएंगी, जिस कराण पंखा सिर्फ गर्म हवा फेंकने लगेगा। ऐसे में जरूरी है कि नियमित रुप से कूलर की टंकी में पानी भरा जाए।
डारेक्शन है बहुत जरूरी
अक्सर लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं, लेकिन अगर कूलर को ऐसे कमरे में रखा गया है जहां से बाहर की ताजी हवा नहीं आ रही यानी वैंटिलेशन नहीं है तो यह आपके कमरे को ठंडा करने के बजाय उमस को बढ़ा देगा। ऐसे में ज्यादा उमस के कारण आपकी तबियत भी खराब हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि कूलर को हमेशा खिड़की या दरवाजे के पास रखें, ताकि उसमें बाहर से ताजी हवा आती रहे और कूलिंग बेहतर तरीके से होती रहे।
कूलिंग पैड्स की सफाई जरूरी
कूलिंग के इफेक्ट होने का एक सबसे बड़ा कारण ये भी हो सकता है कि आपने लंबे समय से कूलिंग पैड की सफाई नहीं की हो।
अगर कूलर के कूलिंग पैड्स गंदे या सूखे हो जाते हैं, तो कूलर ठंडी हवा देने के बजाय गर्म हवा फेंकता है। इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर पैड्स को साफ करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें बदल दें, ताकि वे सही से पानी सोख सकें और ठंडी हवा दे सकें।
ज्यादा गर्मी में कूलर चलाना
अगर तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और हवा बहुत गर्म होती है, तो कूलर की कूलिंग कैपिसिटी कम हो जाती है। ऐसे में कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए आप उसमें ठंडा पानी या बर्फ डाल सकते हैं। इससे कूलिंग बढ़ेगी और गर्म हवा की समस्या भी कम हो जाएगी। बता दें कि मार्केट में बहुत से ऐसे ऑप्शन आते हैं, जो आपको बर्फ और ठंडे पानी के लिए अलग से ट्रे देते हैं।
एयर सर्कुलेशन है जरूरी
कूलर की ठंडी हवा तभी काम करती है जब कमरे में हवा का सही सर्कुलेशन हो। अगर आप कमरे को पूरी तरह बंद करके कूलर चला रहे हैं, तो इससे गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती है और अंदर ही धूमने के कारण हवा ठंडी होने के बजाय कमरे में उमस और गर्मी बढ़ा जाती है। इसलिए जरूरी है कि कूलर चलाते समय कमरे की एक खिड़की या दरवाजा खुला रखें ताकि हवा का सही फ्लो बना रहे।
यह भी पढ़ें – iPhone Battery Saving Tips: आईफोन की बैटरी 50% बूस्ट कर देंगी ये 3 ट्रिक्स
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
17 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
19 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
21 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
22 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines