iPhone Battery Saving Tips: आईफोन की बैटरी 50% बूस्ट कर देंगी ये 3 ट्रिक्स

iPhone Battery Saving Tips: अगर आप भी अपने आईफोन में बैटरी ड्रेन के इशू से परेशान है तो यहां हम आपको तीन ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। इस ट्रिक्स के जरिए आप अपने फोन की बैटरी को 50% तक बढ़ा सकते हैं।

I phone

आईफोन हो या एंड्रॉइड, हर किसी को एक समय के बाद बैटरी ड्रेन का सामना करना पड़ता है। हालांकि, iPhone यूजर्स के लिए यह एक बड़ी समस्या है। अक्सर उन्हें अपने साथ पावर बैंक या चार्जर लेकर घूमना पड़ता है, क्योंकि अक्सर आधे दिन में ही उनके डिवाइस की बैटरी पूरी तरह ड्रेन हो जाती है। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम 3 ऐसी ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने आईफोन की बैटरी को 50% तक बूस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस कुछ सेटिंग्स को चेंज करने की जरूरत होगी। आइए इन ट्रिक्स के बारे में जानते हैं।

बैकग्राउंड ऐप्स रिफ्रेश को करें बंद

iPhone में कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है। ऐसे में आप इसे एक सेटिंग से बंद कर सकते हैं।

  • सबसे पहले सेटिंग्स ऑप्शन में जाएं।
  • फिर जनरल ऑप्शन में जाएं।
  • अब बैकग्राउंड ऐप्स रिफ्रेश पर क्लिक करें।
  • इसके बाद इसके टॉगल को ऑफ कर दें।

क्या होगा नुकसान: बता दें कि कुछ ऐप्स, जैसे मैप्स और हेल्थ ट्रैकिंग ऐप्स, बैकग्राउंड में डेटा प्रोसेस करते हैं। इन्हें बंद करने से इनकी फंक्शनालिटी प्रभावित हो सकती है।

Apple iPhone Export India

Siri की ये सेटिंग करें ऑफ

जब आपके फोन की बैटरी तेजी से ड्रेन हो रही हो तो आप Siri की कुछ सेटिंग को ऑफ कर सकते हैं।

  • सबसे पहले सेटिंग ऑप्शन में जाएं।
  • अब Siri & Search ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप Allow Notification, Show in App Library, Show When Sharing और Show When Listening ऑप्शन के लिए टॉगल ऑफ कर दें।

इससे iPhone कम पावर खपत करेगा और बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी। हालांकि, इससे आपको नोटिफिकेशन्स नहीं मिलेंगे।

 मोशन सेटिंग को करें चेंज

आईफोन में मोशन सेटिंग को चेंज करने से भी आप अपनी बैटरी सेव कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सेटिंग ऑप्शन में जाना होगा।
  • अब Accessibility ऑप्शन में जाएं।
  • यहां आपको Motion का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस ऑप्शन में Turn On Reduce Motion का टॉगल ऑन कर दें।

इन सेटिंग्स को मैनेज करके आप आसानी से अपने आईफोन की बैटरी को 50% तक बूस्ट कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ