AC का फिल्टर साफ करते टाइम कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां? अभी जान लें सही तरीका

AC Filter Cleaning Tips : क्या आप भी AC का फिल्टर साफ करते टाइम ये 3 गलतियां कर रहे हैं? एयर कंडीशनर का फ़िल्टर काफी नाजुक होता है इसलिए इसे साफ करने का सही तरीका जरूर जान लें

AC Filter Cleaning Tips

AC Filter Cleaning Tips: आजकल AC हमारे घरों को गर्मी से बचाने का एक सहारा बन गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी की सही देखभाल न करने से यह न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ा सकता है बल्कि आपकी सेहत पर भी बुरा असर डाल सकता है। एसी की सफाई में सबसे जरूरी इसका फिल्टर है जो समय समय पर साफ करना बेहद जरूरी है। हालांकि AC के फिल्टर की सफाई करते वक्त आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए नहीं तो इससे एयर कंडीशनर का फिल्टर डैमेज भी हो सकता है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं…

हार्ड ब्रश का इस्तेमाल

एसी का फिल्टर काफी नाजुक होता है। अगर आप हार्ड ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो फिल्टर पर खरोंच लग सकती है और यह खराब हो सकता है। एक खराब फिल्टर न केवल एसी की वर्किंग कैपेसिटी को कम करता है बल्कि आपकी हेल्थ के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

वाशिंग डिटर्जेंट न करें यूज

वाशिंग डिटर्जेंट में ऐसे केमिकल्स होते हैं जो आपके एसी फिल्टर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये केमिकल्स फिल्टर के फाइबर को कमजोर कर सकते हैं और इसे खराब कर सकते हैं। इससे न केवल फिल्टर जल्दी खराब होगा बल्कि यह आपके एसी की वर्किंग कैपेसिटी पर भी असर पड़ सकता है।

AC Filter Cleaning Tips

ऐसे कपड़े का भी न करें यूज

अगर आप धागे वाले कपड़े से फिल्टर साफ करते हैं, तो कपड़े के छोटे-छोटे रेशे फिल्टर में फंस सकते हैं। ये रेशे फिल्टर को बंद कर देंगे और एयर फ्लो को रोकेंगे। इससे एसी की वर्किंग कैपेसिटी कम हो जाएगी और बिजली की खपत बढ़ जाएगी।

एसी का फिल्टर कैसे करें साफ?

सबसे पहले आराम से फिल्टर को निकालने और साफ करने से पहले एसी को बंद कर दें और प्लग निकाल लें। फिल्टर को पानी से धोएं और हल्के साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत ज्यादा प्रेशर से पानी न डालें।

AC Filter Cleaning Tips

कितनी बार करें साफ?

अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं या ज्यादा धूल होती है, तो आपको हर 1-2 हफ्ते में फिल्टर साफ करना चाहिए। जबकि नॉर्मल कंडीशन में आप चाहें तो महीने में एक बार भी फिल्टर साफ कर सकते हैं। फिल्टर को साफ करने से पहले उसकी जांच कर लें कि वह खराब तो नहीं हो गया है। अगर फिल्टर खराब हो गया है तो उसे बदल दें। इसके अलावा साल में एक बार AC की सर्विस जरूर करवाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ