Demand cancellation of license of Chinese mobile company : चीनी मोबाइल कंपनियां OnePlus, iQOO और Poco पर मनमानी करने का आरोप लगाकर इनके लाइसेंस को रद्द करने की मांग की गई है। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) ने केन्द्रीय कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से दखल देने की मांग की है। सरकार से मांग की है कि इन कंपनियों के लाइसेंस को रद्द किया जाए।
क्यों लाइसेंस रद्द करने की हो रही मांग?
चीनी कंपनियों OnePlus, iQOO और Poco पर आरोप है कि ये एंटी कंपिटिटिव प्रैक्टिस कर रही हैं, जिसकी वजह से अन्य कंपनियां/ब्रांड को नुकसान झेलना पड़ रहा है। मनीकंट्रोल के मुताबिक, AIMRAके संस्थापक और अध्यक्ष कैलाश लख्यानी ने कहा, “सीसीआई की रिपोर्ट और लगातार फॉलो-अप के बावजूद, ये कंपनियां ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन के साथ विशेष समझौते बनाए हुए हैं और खुदरा स्टोरों के माध्यम से उत्पादों को वितरित करने से इनकार करती हैं जो नियमों का उल्लंघन है।”
कैलाश लख्यानी ने कहा कि स्थानीय व्यवसायों की सुरक्षा और निष्पक्ष व्यापार प्रणाली को कायम रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि ये कंपनियां ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के साथ विशेष समझौते के साथ काम कर रही हैं, जो स्थानीय खुदरा विक्रेताओं को नुकसान पहुंचाता है और सरकार को भी नुकसान पहुंचता है।
यह भी पढ़ें : Flipkart सेल में Motorola G85 की गिरी कीमत, मिस न करें ये तगड़ी डील
किन कंपनियों की हुई शिकायत
– वनप्लस: ओप्पो के स्वामित्व में, चीनी कंपनी
– iQoo: विवो का एक उप-ब्रांड, अन्य चीनी कंपनी
– पोको: Xiaomi के स्वामित्व में, चीनी कंपनी
यह भी पढ़ें : WhatsApp Tips: सावधान! ऐप पर दिखें ये 3 बदलाव, तो समझ लें हो गया है व्हाट्सएप अकाउंट हैक
AIMRA की तरफ से 27 सितंबर को सांसद प्रवीण खंडेलवाल को पत्र लिखकर कठोर कदम उठाने की मांग की गई है और कॉमर्स और वित्त मंत्रालय के समक्ष इस मुद्दे को उठाने में मदद मांगी है। कैलाश लख्यानी ने यह भी कहा कि हाल ही में आई CCI रिपोर्ट में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और OEM के बीच एंटी एंटी कॉम्पिटेटिव प्रैक्टिस का खुलासा हुआ है। हम उन कंपनियों के लाइसेंस रद्द करना चाहते हैं जो भारत के लोकल कारोबारियों का समर्थन नहीं कर रही हैं और निष्पक्ष तरीके से व्यापार नहीं कर रही हैं।
संबंधित खबरें
Apple यूजर्स ध्यान दें! iPhone की वारंटी खत्म हो गई या अभी बाकी है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
1 hr ago200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
3 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines