Flipkart सेल में Motorola G85 की गिरी कीमत, मिस न करें ये तगड़ी डील

Flipkart Sale Discount on Motorola Moto G85: फ्लिपकार्ट पर इस वक्त साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है जिसमें Motorola G85 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। चलिए इसके बारे में जानें

Flipkart Sale Discount on Motorola Moto G85

Flipkart Sale Discount on Motorola Moto G85: मोटोरोला मोटो G85 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और अब ये मिड-रेंज डिवाइस बिग बिलियन डेज सेल के दौरान फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते में मिल रहा है। इन दिनों मोटोरोला मिड-रेंज सेगमेंट में काफी बेहतरीन फोन पेश कर रहा है, जो कई बड़े ब्रांड्स को टक्कर देते  दिख रहे हैं। अगर आप भी मोटोरोला मोटो G85 खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले इसकी लेटेस्ट डील के बारे में अभी जान लेना चाहिए।

Motorola Moto G85 पर डिस्काउंट ऑफर  

मोटोरोला मोटो G85 फ्लिपकार्ट पर इस वक्त 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लिस्टेड है, जो 8GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। याद दिला दें कि मोटोरोला के इस फोन को देश में 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि डिवाइस पर इस वक्त 1,000 रुपये की फ्लैट छूट मिल रही है।

चूंकि यह एक नया डिवाइस है, इसलिए आप बहुत ज्यादा डिस्काउंट की उम्मीद नहीं कर सकते लेकिन आप HDFC बैंक कार्ड पर 1,250 रुपये तक की छूट ले सकते हैं और इस मोटोरोला फोन को और भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप पुराने सैमसंग A50 पर 2000 रुपये तक बचा सकते हैं।

Motorola Moto G85

Motorola Moto G85: फीचर्स

मोटो G85 नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 चिपसेट से लैस है। डिवाइस को Antutu प्लेटफॉर्म पर 4,84,000 स्कोर मिला है, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्कोर तो नहीं है, लेकिन एक बेहतर नंबर है। यह टेस्ट एक ऑल-इन-वन बेंचमार्क टेस्ट है जो डिवाइस के CPU, GPU, मेमोरी और स्टोरेज का एनालिसिस करता है। मोटोरोला 2 साल के Android OS अपग्रेड लेकिन चार साल के सिक्योरिटी पैच दे रहा है।

मिलेगा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

इसमें बायोमेट्रिक के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। मोटोरोला डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर सेटअप है। स्मार्टफोन IP52-रेटेड भी है, जिसका मतलब है कि यह पानी के छींटों से बच सकता है और बारिश के मौसम में खराब नहीं होगा।

कैमरा भी है जबरदस्त

Moto G85 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony LTIA 600 सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ